अजीमनगर/ जिला रामपुर - शादी के 4 घंटे ही बाद माँ बनी दुल्हन, एक्सप्रेस शादी और इंस्टेंट डिलीवरी बनी चर्चा का विषय - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


रविवार, जनवरी 25, 2026

अजीमनगर/ जिला रामपुर - शादी के 4 घंटे ही बाद माँ बनी दुल्हन, एक्सप्रेस शादी और इंस्टेंट डिलीवरी बनी चर्चा का विषय

www.newsindia17.com
एआई जनरेटेड इमेज 

उत्तर प्रदेश के जिला रामपुर से एक ऐसा अनोखा मामला सामने आया है जिसने हर किसी को हैरत में डाल दिया। यहाँ कल शनिवार शाम शनिवार को जिस घर मे नववधू के स्वागत की रस्में चल रही थीं, उसी घर में आधी रात को नवजात की किलकारी गूँज उठी। शादी के महज चार घंटे बाद दुल्हन के माँ बनने की यह खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई और चर्चा का केंद्र बन गई है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासी युवक व युवती का लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था और छह माह पहले रिश्ता भी तय हो चुका था, लेकिन किन्ही कारणो से शादी में देरी हो रही थी। उक्त मामले की पटकथा गत शुक्रवार को उस शुरू हुई जब अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने प्रेमी से मंगेतर बने युवक पर शादी का दबाव बनाते हुए मुरसैना पुलिस चौकी का दरवाजा खटखटाया। युवती द्वारा पुलिस से शिकायत किये जाने के बाद कल शनिवार को गाँव में गणमान्य लोगों की पंचायत बैठी, जिसमें आपसी सहमति के बाद रात करीब 8 बजे युवक अपनी दुल्हन को विदा कराकर अपने घर ले गया।


युवती की विदाई के बाद ससुराल पहुंचने पर रस्मो का सिलसिला जारी ही था कि इसी बीच देर रात करीब 12 बजे दुल्हन के पेट में असहनीय दर्द होने लगा। परिजनो ने उपचार हेतु गाँव की ही एक महिला चिकित्सक को बुलाया। उपचार शुरू होने के कुछ समय बाद ही युवती ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। यह सब देख दूल्हे के परिवार और आसपास के लोग सन्न रह गए। देखते ही देखते घर के बाहर ग्रामीणों का हुजूम जमा हो गया।


आज रविवार की सुबह होते ही शादी के कुछ घंटो बाद ही दुल्हन के माँ बनने की खबर क्षेत्र मे आगकी तरह फ़ैल गयी। क्षेत्र में हर ओर  इस 'एक्सप्रेस शादी' और 'इंस्टेंट डिलीवरी' की चर्चा होने लगी। लोग इस घटना को लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। हालांकि, सुखद पहलू यह है कि जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ बताए जा रहे हैं।


अजीमनगर पुलिस का कहना है कि मामला पूरी तरह आपसी सहमति और सामाजिक समझौते का है। पुलिस की मौजूदगी में शादी की बात तय हुई थी और अब तक किसी भी पक्ष ने कोई कानूनी शिकायत दर्ज नहीं कराई है। फिलहाल, दोनों परिवार इस स्थिति को सामान्य बनाने की कोशिश में जुटे हैं।

free web counter
अभी तक पाठक संख्या