मवाना/जिला मेरठ - शादी से चंद घंटे पहले हुए महिला सिपाही के अपहरण से मचा हड़कंप, पुलिस ने किया बरामद, परिजनो ने हिस्ट्रीशीटर अंकित पर लगाया आरोप - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


रविवार, फ़रवरी 08, 2026

मवाना/जिला मेरठ - शादी से चंद घंटे पहले हुए महिला सिपाही के अपहरण से मचा हड़कंप, पुलिस ने किया बरामद, परिजनो ने हिस्ट्रीशीटर अंकित पर लगाया आरोप

www.newsindia17.com
       बरामद की गयी महिला कांस्टेबल                                                आरोपी अंकित 

जिला मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र में आज रविवार को उस समय सनसनी फैल गई जब शादी से कुछ घंटे पहले ही एक महिला सिपाही संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। महिला कांस्टेबल का कोई सुराग न मिलने पर परिजनो ने पुलिस को सूचित किया और गांव ढिकौली निवासी हिस्ट्रीशीटर अंकित पर अपहरण का आरोप लगाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने एसटीएफ और पुलिस की दो टीमो का गठन कर महिला कांस्टेबल की तलाश शुरू की। एसटीएफ टीम ने आज रविवार की शाम महिला कांस्टेबल को बक्सर से बरामद कर लिया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर सादात की निवासी एक युवती उत्तर प्रदेश पुलिस मे महिला सिपाही के पद पर तैनात है। वर्तमान मे उसकी तैनाती अलीग़ढ के साइबर थाने मे है। आज रविवार को महिला कांस्टेबल की बारात मेरठ क्षेत्र के ही गांव खेड़ी से आनी थी। महिला कांस्टेबल का होने वाला पति भी पुलिस मे ही है और वर्तमान मे अलीग़ढ के थाना बनने देवी मे कांस्टेबल के पद पर तैनात है। आज शादी होने के कारण महिला कांस्टेबल के घर मे खुशियो का माहौल बना हुआ था। इसी बीच अचानक ही महिला कांस्टेबल के लापता होने पर परिजनो मे हड़कंप मच गया। परिजनो ने सभी संभावित स्थानो पर तलाश करने के बाद पुलिस से सम्पर्क किया और गाँव ढिकौली निवासी हिस्ट्रीशीटर अंकित पर युवती का अपहरण किये जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।


खाकी से जुड़ा मामला होने के कारण पुलिस प्रशासन मे हड़कंप मच गया। पुलिस प्रशासन ने मामले की गोपनीय रखा ताकि आरोपी को भागने का मौका न मिले। एसएसपी मेरठ ने महिला कांस्टेबल की बरामदगी हेतु दो विशेष टीमो का गठन किया और सर्विलांस व मुखबिरो से प्राप्त जानकारी के आधार पर सभी सम्भावित ठिकानो पर छापामार कार्रवाई की गयी।


पुलिस द्वारा की गयी त्वरित करवाई के चलते शाम करीब 5 बजे महिला कांस्टेबल को बक्सर क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया गया है। इस मामले मे नया मोड़ तब आया जब पुलिस की जाँच आगे बढ़ी। सीओ मवाना पंकज लवानिया का कहना है कि महिला सिपाही और आरोपी अंकित एक दूसरे से परिचित थे। उनका कहना है कि महिला सिपाही बालिग है और उसकी आयु लगभग 25 वर्ष है। जाँच मे सामने आया है कि लापता होने के बाद उसने अपने परिजनो से फोन पर संपर्क किया था और कहा था कि वह अपनी मर्जी से जा रही है उसकी चिंता न करे। हालाँकि परिजनो द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे बरामद कर लिया गया है। बरामद कर थाने लायी मवाना थाने लायी गयी महिला कांस्टेबल से एसपी देहात में पूछताछ की है। एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि सोमवार को महिला कांस्टेबल की मेडिकल जाँच कराने के बाद कोर्ट में उसके बयान दर्ज कराएंगे। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। वर पक्ष ने आज बारात लाने से इनकार कर दिया है। लिस ने कॉन्स्टेबल और आरोपी अंकित के मोबाइल की कॉल डिटेल्स निकाली। इसमें दोनों की बातचीत के सबूत मिले हैं।


पुलिस इसे शुरुआती तौर पर इसे आपसी रजामंदी का मामला मान रही है लेकिन आरोपी अंकित ढिकोली मवाना थाने का चिन्हित अपराधी है। पुलिस महिला सिपाही के बयान दर्ज कर रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि उसने यह कदम किसी दबाव में उठाया या स्वेच्छा से। पुलिस सूत्रों के अनुसार, महिला सिपाही की बरामदगी के बाद अब आरोपी के खिलाफ कानूनी शिकंजा कसा जा रहा है।

conter12
अभी तक पाठक संख्या