हीमपुर दीपा /बिजनौर - पुलिस ने किया कथित भिखारियो द्वारा दी गयी लूट की घटना का खुलासा, पीड़िता बन रही शिवानी सहित 3 गिरफ्तार - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


मंगलवार, फ़रवरी 10, 2026

हीमपुर दीपा /बिजनौर - पुलिस ने किया कथित भिखारियो द्वारा दी गयी लूट की घटना का खुलासा, पीड़िता बन रही शिवानी सहित 3 गिरफ्तार

www.newsindia17.com

गत 7 फरवरी को हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गाँव में हुई कथित भिखारियो द्वारा अंजाम दी गयी लूट की वारदात का  पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने खुलासा किया है कि घर की पुत्रवधू ने ही अपनी मां और भाई के साथ मिलकर जेठानी के गहने चोरी किए थे और लूट की झूठी कहानी गढ़ी थी। पुलिस ने आरोपी महिला, उसकी मां और भाई को गिरफ्तार कर सभी आभूषण बरामद कर लिए हैं।


पाठको को बताना उचित होगा कि गत 7 फरवरी को थाना क्षेत्र के ग्राम मण्डोरा जट निवासी योगेंद्र सिंह ने उक्त घटना की सूचना पुलिस को दी थी। योगेंद्र  सिंह द्वारा दी गयी तहरीर मे बताया गया था कि दो अज्ञात बदमाशों (एक पुरुष और एक महिला) ने भिखारी बनकर उनके घर में प्रवेश किया और पुत्रवधू को बंधन बनाकर अलमारी के ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवर लूट लिए। तहरीर मे बताया गया था कि वारदात को अंजाम देकर जा रहे लूटेरो ने पुत्रवधू शिवानी के साथ मारपीट कर उसके गहने भी छीन लिए है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी अभिषेक झा सहित आला अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया था और स्वाट व सर्विलांस सहित कई टीमें जांच में लगा दी गई थीं।


पुलिस जांच के दौरान पीड़िता बनी पुत्रवधू शिवानी के बयानों में बार-बार विरोधाभास देखने को मिला। पुलिस द्वारा तकनीकी साक्ष्यो के आधार पर कड़ाई से की गयी पूछताछ मे शिवानी टूट गयी और सच उगल दिया। इस पूरी घटना की सूत्रधार रही शिवानी ने बताया कि उसके भाई गोलू उर्फ़ पंकज की शादी के लिए गहनो व पैसे की जरूरत थी। इसी जरूरत को पूरा करने के लिए उसने योजना बनाई और जेठानी की अलमारी का ताला तोड़कर करीब 14 तोला वजन के सोने के जेवर और 100 ग्राम वजन के चाँदी के जेवर चोरी कर लिए। चोरी किये गए ये जेवर उसने अपने भाई पंकज के माध्यम से मायके ग्राम विसाट भिजवा दिए थे। इस जेवर को उसके भाई व माँ ने गन्ने के खेत मे छिपा  दिया था।


एसपी अभिषेक झा ने बताया कि आरोपी महिला शिवानी, उसके भाई गोलू उर्फ पंकज और मां संजो देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी किए गए सभी आभूषण, वारदात में प्रयुक्त चाकू और ताला तोड़ने वाला लोहे का उपकरण बरामद कर लिया है एसपी ने बताया कि महिला ने अपनी जेठानी के जेवर अपने भाई की शादी में इस्तेमाल करने के उद्देश्य से चोरी किए थे। पुलिस को गुमराह करने के लिए 7 फरवरी को लूट की फर्जी सूचना दी गई थी। सभी आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है.

web counter free
 अभी तक पाठक संख्या