नहटौर/जिला बिजनौर - हेल्थ एंड एजुकेशन प्रमोशन ट्रस्ट (हैप्ट) के तत्वाधान मे आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर मे 100 से अधिक मरीजो ने कराई जाँच, विशेषज्ञो ने दिया उचित परामर्श - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


रविवार, फ़रवरी 08, 2026

नहटौर/जिला बिजनौर - हेल्थ एंड एजुकेशन प्रमोशन ट्रस्ट (हैप्ट) के तत्वाधान मे आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर मे 100 से अधिक मरीजो ने कराई जाँच, विशेषज्ञो ने दिया उचित परामर्श

www.newsindia17.com

नगर व क्षेत्रवासियो को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से संचालित "स्वस्थ नहटौर" अभियान के तहत आज रविवार को हेल्थ एंड एजुकेशन प्रमोशन ट्रस्ट (हैप्ट) द्वारा एक विशाल निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन नगर के वार्ड संख्या 22 में किया गया। हाथी वाले मंदिर के निकट आयोजित इस शिविर में सुबह से ही स्थानीय नागरिकों का जुटना शुरू हो गया था। शिविर मे मौजूद रहे विशेषज्ञो ने नागरिको को उचित सलाह दी व इन गंभीर बीमारियो से बचाव के उपाय बताये।


हेल्थ एंड एजुकेशन प्रमोशन ट्रस्ट (हैप्ट) के तत्वधान मे आयोजित किये गए उक्त शिविर का शुभारम्भ वार्ड 22 से नगर पालिका सभासद नबील अहमद द्वारा किया गया। शिविर मे करीब 100 से अधिक पुरुष व महिलाओ ने पंजीकरण कराया था। शिविर के दौरान उपस्थित रहे विशेषज्ञो ने आधुनिक मशीनो द्वारा शुगर, ब्लड प्रेशर व ऑक्सीजन स्तर की निशुल्क जाँच की तथा उचित परामर्श दिया। इस अवसर पर उपस्थित रहे स्वस्थ नहटौर अभियान के सह-संयोजक और 'हैप्ट'  के सचिव ग़िज़ाल मैहदी ने शुगर और उच्च रक्तचाप से ग्रसित मरीजों को व्यक्तिगत रूप से परामर्श दिया। उन्होंने मरीजों को खान-पान में सुधार, नियमित व्यायाम और तनाव मुक्त जीवन जीने के तरीके बताए। जिन मरीजों की स्थिति गंभीर पाई गई, उन्हें बेहतर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया गया।


इस अवसर पर उपस्थित रहे ग़िज़ाल मैहदी ने बताया कि हेल्थ एंड एजुकेशन प्रमोशन ट्रस्ट (हैप्ट) द्वारा 16 अक्टूबर 2022 को मैहदी विला में एक स्थायी जांच केंद्र की नींव रखी गई थी। उन्होंने गर्व के साथ साझा किया कि ट्रस्ट द्वारा अभी तक 183 स्वास्थ्य शिविर आयोजित किये जा चुके है और इन शिविरो के माध्यम से 3500 से अधिक लोग लाभान्वित हुए है। उन्होंने बताया कि भविष्य में इस अभियान को क्षेत्र के स्कूलो व कॉलेजों तक पहुंचाया जायेगा। जहाँ छात्रो की जीवनशैली पर विस्तृत व्याख्यान दिए जायेंगे।


आज रविवार को आयोजित उक्त शिविर के सफल संचालन मे वरिष्ठ हेल्थ वॉलंटियर मुहम्मद हुज़ैफ़ा और अब्दुल क़ादिर के नेतृत्व में पूरी टीम ने मुस्तैदी से काम किया। इस दौरान मेजर चरण सिंह शर्मा, नवेद इक़बाल, इताअत हुसैन और नाज़िम अंसारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


जांच टीम में अनम परवीन, नौमान राशिद, अदीबा अज़ीम, शबे नूर, मुहम्मद आसिम, शाइस्ता अंजुम और शाग़िल उस्मानी जैसे वॉलंटियरों ने मरीजों का मार्गदर्शन कर शिविर को सफल बनाया।

conter12
अभी तक पाठक संख्या