बनियाठेर/जिला संभल - सरकारी भूमि पर रातो रात लगा दी डा0 अम्बेडकर की प्रतिमा, बनी तनाव की स्थिति, प्रशासन ने हटवाकर थाने मे रखवाई - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


सोमवार, मार्च 09, 2026

बनियाठेर/जिला संभल - सरकारी भूमि पर रातो रात लगा दी डा0 अम्बेडकर की प्रतिमा, बनी तनाव की स्थिति, प्रशासन ने हटवाकर थाने मे रखवाई

www.newsindia17.comजिला संभल के बनियाठेर थाना क्षेत्र से खाद के गड्ढो के लिए आरक्षित सरकारी जमीन पर बिना अनुमति डा0 भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा स्थापित किये जाने का मामला प्रकाश मे आया है। रातो रात चबूतरा बनाकर लगाई गयी इस प्रतिमा को देखकर आज सोमवार की सुबह गांव मे तनाव व्याप्त हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व अन्य प्रशासनिक अधिकारियो ने प्रतिमा को सम्मानपूर्वक हटवाकर फिलहाल थाने मे रखवा दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गाँव बैरीखेड़ा मे 7 बिरादरी के लोग रहते है। गाँव के दूसरे छोर पर स्थित राजपाल के घर के सामने ग्राम समाज की कुछ जमीन खाली पड़ी हुई है। जमीन का ये भाग खाद के गड्ढो के लिए आरक्षित बताया जा रहा है। कुछ शरारती तत्वो ने इस जमीन पर रातो रात चबूतरा बनाकर बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित कर दी। ग्राम समाज की जमीन पर लगी बाबा साहब की प्रतिमा देख ग्रामीणो के बीच सुगबुगाहट  शुरू हो गयी। सोमवार सुबह कुछ ग्रामीणो ने इस बारे मे स्थानीय पुलिस व प्रशासन से लिखित शिकायत कर आपत्ति जाहिर की।

ग्रामीणो द्वारा की गयी शिकायत का संज्ञान लेते हुए एसडीएम चंदौसी आशुतोष तिवारी व सीओ दीपक तिवारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर जा पहुंचे। प्रशासनिक अधिकारियो ने मौके पर मौजूद लोगो से प्रतिमा स्थापना से सम्बंधित अनुमति पत्र दिखाने को कहा। इस सम्बन्ध मे कोई भी दस्तावेज न मिलने पर प्रशासन ने प्रतिमा को हटाने का आग्रह किया। इस पर गाँव की महिलाये लामबंद हो गयी और विरोध शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस व महिलाओ के बीच काफी देर तक तीखी नोंकझोंक भी हुई। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियो ने स्थिति को नियंत्रित किया और प्रतिमा को हटवाकर सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया।

एसडीएम चंदौसी आशुतोष तिवारी ने बताया कि खाद के गड्ढे की सरकारी भूमि पर बिना अनुमति प्रतिमा लगाई गई थी। ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचकर प्रतिमा को सम्मानपूर्वक हटवाकर बनियाठेर थाने में रखवा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और दोषियों पर कार्रवाई होगी।
free web counter
अभी तक पाठक संख्या