देश की पहली महिला शिक्षिका और समाज सुधारक माता सावित्रीबाई फुले का स्मृति दिवस मंगलवार को राष्ट्रीय सूर्यवंशी सैनी संगठन द्वारा बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष चौधरी रवि कुमार सिंह ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए मोहल्ला बड़वान से सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल को जाने वाले मार्ग का नामकरण 'माता सावित्रीबाई फुले मार्ग' के रूप में किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मोहल्ला बड़वान स्थित होली चौक पर हुआ। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष चौधरी रवि कुमार सिंह ने माता सावित्रीबाई फुले के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम स्थल पर पहुँचने पर सैनी समाज के युवाओं और पदाधिकारियों ने ढोल की थाप और पुष्प वर्षा कर मुख्य अतिथि का जोरदार स्वागत किया।
चौधरी रवि कुमार सिंह ने विधिवत रूप से नवनिर्मित नामकरण पट का अनावरण कर मार्ग का उद्घाटन किया। उद्घाटन के दौरान पूरा क्षेत्र 'महात्मा ज्योतिबा फुले अमर रहें', 'माता सावित्रीबाई फुले अमर रहें' और 'सैनी समाज जिंदाबाद' के गगनभेदी नारों से गूंज उठा। संगठन के पदाधिकारियों ने नगर पालिका अध्यक्ष को स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। चैयरमेन धामपुर चौधरी रवि कुमार सिंह माता सावित्रीबाई फुले ने विपरीत परिस्थितियों में देश की महिलाओं के लिए शिक्षा के द्वार खोले थे। उनके नाम पर मार्ग का नामकरण होना आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का केंद्र बनेगा।
संगठन के अध्यक्ष सुरेश सैनी की अध्यक्षता और क्षेत्रपाल शास्त्री के सफल संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम में भारी संख्या में सैनी समाज के लोग जुटे। इस अवसर पर राष्ट्रीय सूर्यवंशी सैनी संगठन के संस्थापक शिवम सैनी, महासचिव सचिन कुमार, कोषाध्यक्ष धर्मपाल सैनी व प्रशांत सैनी, युवा जिला अध्यक्ष अरुण सैनी के साथ ही प्रमुख सदस्य डा0 राज सैनी, सुरेश सैनी, सभासद श्रीमती पूनम सैनी, रवि शंकर सैनी, मोनिका सैनी, पूर्व सभासद बॉबी सैनी, संदीप सैनी, लक्ष्मी नारायण सैनी व संगठन पदाधिकारी गौरव सैनी, अंकित सैनी, अभय सैनी, कपिल सैनी, रोहन सैनी, शुभम सैनी, विकास सैनी, लक्ष्मण सैनी आदि उपस्थित रहे।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |
.png)
