बिलारी/जिला मुरादाबाद - नमाज के दौरान शोर मचा रहे बच्च्चो को टोकने पर हुए विवाद मे युवक को गोली मारी , पुलिस जाँच मे जुटी - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शनिवार, मार्च 21, 2026

बिलारी/जिला मुरादाबाद - नमाज के दौरान शोर मचा रहे बच्च्चो को टोकने पर हुए विवाद मे युवक को गोली मारी , पुलिस जाँच मे जुटी

www.newsindia17.com

जिला मुरादाबाद के बिलारी थाना क्षेत्र से दो पक्षो के बीच मारपीट व जानलेवा हमला किये जाने का मामला प्रकाश मे आया है। यहाँ नमाज के दौरान बच्चों को चुप कराने की मामूली बात ने इतना तूल पकड़ लिया कि एक युवक पर तमंचे से हमला जानलेवा हमला कर दिया गया। गोली लगने पर घायल हुए युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार कल  शुक्रवार को 'जुमा अलविदा' की नमाज के दौरान थाना क्षेत्र के ग्राम गणेश चाँदपुर की मस्जिद मे मौजूद रहे कुछ बच्चे शोर-शराबा कर रहे थे। इस पर गांव निवासी कारपेंटर मोहम्मद नईम ने बच्चों को शांत रहने के लिए टोका था। परिजनों का आरोप है कि बच्चों को टोकने की यह बात दूसरे पक्ष के एक युवक को नागवार गुजरी और उसने मस्जिद परिसर में ही नईम को 'देख लेने' की धमकी दी थी।


कल  शुक्रवार की रात करीब 8 बजे नईम गांव के ही एक क्लिनिक से दवा लेकर पैदल अपने घर लौट रहा था। फारूक नामक व्यक्ति के घर के पास पहुंचने पर आरोपी युवक ने उसे घेर लिया। आरोपी युवक ने नईम के साथ गाली-गलौज की और तमंचे से फायर झोंक दिया। गोली नईम के दाहिने पैर में लगी और लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा।


गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गयी।  इस अफरातफरी का फायदा उठाकर हमलावर मौके से फरार हो गया। आनन-फानन में परिजनों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बिलारी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही बिलारी थाना पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायल के बयान दर्ज किए हैं।


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। परिजनों से तहरीर मिलते ही संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जाएगी।

free counter
अभी तक पाठक संख्या