शाही/जिला बरेली - दहेज की माँग पूरी ने होने पर मारपीट कर विवाहिता को घर से निकाला, पति समेत 5 के खिलाफ मुकदमा दर्ज - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


गुरुवार, मार्च 26, 2026

शाही/जिला बरेली - दहेज की माँग पूरी ने होने पर मारपीट कर विवाहिता को घर से निकाला, पति समेत 5 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

www.newsindia17.com
एआई जनरेटेड  इमेज 
जिला बरेली के शाही थाना क्षेत्र से दहेज उत्पीड़न का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष के चार अन्य लोगों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट करने और घर से निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति, ससुर, जेठ, देवर और जिठानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मीरगंज निवासी रीता धनगर ने पुलिस को दी गयी तहरीर मे बताया कि उसका विवाह करीब 3 वर्ष पूर्व शाही थाना क्षेत्र के फिरोजपुर निवासी ओमप्रकाश के साथ हुआ था। शादी के समय रीता के परिजनों ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार बुलेट मोटरसाइकिल सहित लगभग पांच लाख रुपये का घरेलू सामान और उपहार दिए थे। आरोप है शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वालो ने अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए विवाहिता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। ससुराल वालो ने रीता पर मायके से पांच लाख रुपये अतिरिक्त नकद लाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। मांग पूरी न होने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। छोटी-छोटी बातों पर गाली-गलौज करना उनके व्यवहार में शामिल हो गया था।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि हाल ही में पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों ने मिलकर उसके साथ क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। आरोप है कि लात-घूंसों और लाठी-डंडों से उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। इसके बाद आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए धक्के देकर घर से निकाल दिया। इस घटना के बाद से पीड़िता अपने मायके में रह रही है।

पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए शाही पुलिस ने उसेक पति ओमप्रकाश, ससुर धनपाल, जेठ चंदरपाल, देवर महेश पाल व जेठानी प्रियंका के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।थाना प्रभारी शाही राजेश बैंसला ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
 
web counter free
अभी तक पाठक संख्या