
इंटरनेट डेस्क। 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों में से एनडीए को 22 और विपक्ष को 15 सीटें मिली हैं। इससे एनडीए को 10 सीटों का फायदा हुआ है। वहीं विपक्ष को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। इससे पहले इन 37 सीटों में से एनडीए के पास 12 और विपक्ष के पास 25 सीटें थीं।
इसमें 26 पर प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए थे। इन 26 में से 9 सीटें एनडीए के खाते में गईं। विपक्ष को 2 सीटों पर निर्विरोध जीत मिली थी। इसके बाद तीन राज्य हरियाणा, बिहार और ओडिशा में 11 सीटों पर चुनाव करवाए गए थे।
बिहार में एनडीए के सभी 5 उम्मीदवारों को जीत मिली है। बिहार में जिन्हें जीत मिली उनमें जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीएम नीतीश कुमार, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष नितिन नबीन, रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा, केन्द्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर और भाजपा के शिवेश राम शामिल हैं। इससे पहले हरियाणा में दो कांग्रेस विधायकों के वोटों पर भाजपा की आपत्ति के बाद मतगणना रात 1.30 बजे तक चली।
PC:panchayattimes
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें