संभल पुलिस ने गत 6 मार्च की रात कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र मे की गयी ईंट भट्ठा मजदूर की हत्या का आज बुधवार को सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस द्वारा की गयी जाँच के दौरान सामने आया कि अवैध सम्बन्धो के चलते इस नृशंस हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने इस मामले मे युवती के चाचा समेत 3 आरोपियो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अन्य 2 फरार हुए आरोपियो की तलाश मे जुटी है।
पाठको को बताना उचित होगा कि ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने वाला बॉबी आयु 20 वर्ष गत 6 मार्च की रात अपने घर पर खाना खा रहा था। इसी दौरान गाँव निवासी जसराज उर्फ़ तुल्लन आया और उसे अपने साथ लेकर चला था। बॉबी के देर तक वापस न आने पर परिजनो को चिंता हुई और तलाश मे जुट गए। परिजन बॉबी को तलाश करते हुए जसराज के घर जा पहुँचे। जसराज के घर का नजारा देख परिजनो के पैरो तले से जमीन निकल गयी। वहाँ बॉबी का लहूलुहान शव पड़ा हुआ था। उसके हाथ पैर रस्सी से बंधे हुए थे और कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर उसकी निर्मम हत्या की गयी थी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजने के साथ ही मृतक के भाई बलबीर सिंह द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी थी। बलबीर सिंह द्वारा दी गयी तहरीर मे जसराज उर्फ़ तुल्लन पुत्र छोटेलाल, हरपाल पुत्र छोटेलाल, नत्थूलाल पुत्र रामस्वरूप, नेपाल व तेजपाल को नामजद किया गया था।
पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई और चंदौसी सीओ दीपक तिवारी ने बहजोई स्थित कलेक्ट्रेट कार्यालय में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि हत्या की मुख्य वजह 'अवैध संबंध' थे। विवेचना के दौरान सामने आया कि मृतक बॉबी के आरोपी नेपाल की बेटी के साथ अवैध संबंध थे। इसी रंजिश में योजनाबद्ध तरीके से बॉबी को घर से बुलाया गया और फिर कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी गई।
एसपी ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले मे नामजद आरोपी जसराज उर्फ तुल्लन व हरपाल पुत्रगण छोटेलाल तथा नत्थूलाल पुत्र रामस्वरूप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियो की निशानदेही पर खून से सनी कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गयी है। फरार हुए आरोपी नेपाल व तेजपाल की तलाश मे पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही रही है।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |

