केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में एम.के.डी. अग्रिम एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। विद्यालय की मेधावी छात्रा ज़ारा फैज़ान ने 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस वर्ष विद्यालय का कुल परीक्षा परिणाम पिछले चार वर्षों के मुकाबले सर्वश्रेष्ठ रहा है।
सीबीएसई द्वारा घोषित किये गए परीक्षा परिणाम का पता लगते ही विद्यालय में उत्सव का सा माहौल बन गया। ज़ारा फैज़ान की शानदार उपलब्धि के साथ ही अन्य विद्यार्थियों ने भी परीक्षा मे उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए है। जारा फैजान के साथ ही आयुष कुमार ने 94.3 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय, निशांत चौधरी ने 92.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय व लायबा नूर ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चतुर्थ स्थान प्राप्त किया है।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने मेधावी छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के निदेशक अंकित अग्रवाल ने इस सफलता का श्रेय छात्रो की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के अटूट समर्पण और अभिभावकों के भरोसे को दिया। उन्होंने कहा कि एमकेडी अग्रिम एकेडमी शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और अनुशासन को अपनी प्राथमिकता मानती है।
इस दौरान मौजूद रहे एल.आर.एस. ग्रुप नगीना के चेयरमैन राजेश अग्रवाल और एकेडमी की प्रधानाचार्या तृप्ति अग्रवाल ने भी सभी सफल विद्यार्थियों को अपनी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इन विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा का काम करेगी। उत्कृष्ट परिणाम की सूचना मिलते ही अभिभावकों में भी खुशी की लहर दौड़ गई।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |
.jpg)
