मुरादाबाद/उत्तर प्रदेश - जिम संचालक ने युवती से किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर वसूले 4 लाख, मुकदमा दर्ज - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शुक्रवार, अप्रैल 17, 2026

मुरादाबाद/उत्तर प्रदेश - जिम संचालक ने युवती से किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर वसूले 4 लाख, मुकदमा दर्ज

www.newsindia17.com
एआई जनरेटेड इमेज 
मुरादाबाद महानगर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक युवती ने जिम संचालक पर दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाने औरब्लैकमेल कर लाखों रुपये वसूलने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर जिम संचालक व उसके एक साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।


पुलिस को दी गयी तहरीर मे पीड़िता ने बताया कि उसने 4 मार्च 2022 को आरोपी सुहेल मलिक के जिम में जाना शुरू किया था। वहाँ एक अन्य युवक उसे परेशान करता था। सुहेल मलिक ने उस युवक से बचाने का नाटक करते हुए युवती का विश्वास जीत लिया और नजदीकियां बढ़ानी शुरू कर दी। आरोप है कि एक दिन सुहेल ने युवती को जिम में ही रोक लिया और डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने युवती की अश्लील वीडियो भी बना ली। इसी वीडियो के आधार पर आरोपी ने ब्लैकमेलिंग का सिलसिला शुरू किया। पीड़िता का दावा है कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी अब तक उससे 4 लाख रुपये से अधिक की वसूली कर चुका है।बताया गया कि आरोपी की हरकतों के कारण पीड़िता की बहन का रिश्ता भी टूट गया। युवती ने यह भी आरोप लगाया कि सुहेल पहले भी कई लड़कियों को इसी तरह अपना शिकार बना चुका है।


मानसिक व शारीरिक  शोषण से तंग आकर पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय में न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता का आरोप है कि शिकायत की भनक लगते ही सुहेल के साथी सादान सैफी ने उसे फोन कर धमकी दी और केस वापस न लेने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सुहेल मलिक और सादान सैफी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।


एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर जिम संचालक सुहेल मलिक और सादान सैफी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। जल्द ही उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

free counter
 अभी तक पाठक संख्या