पाकबाड़ा/जिला मुरादाबाद - चरस तस्करी व जुए के कारोबार से जुड़े 4 आरोपी गिरफ्तार, 444 ग्राम चरस व 16 हजार से अधिक की नकदी बरामद - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


सोमवार, अप्रैल 20, 2026

पाकबाड़ा/जिला मुरादाबाद - चरस तस्करी व जुए के कारोबार से जुड़े 4 आरोपी गिरफ्तार, 444 ग्राम चरस व 16 हजार से अधिक की नकदी बरामद

www.newsindia17.com

जिला मुरादाबाद की पाकबड़ा थाना पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पाकबड़ा पुलिस ने आज सोमवार को घेराबंदी कर अवैध चरस तस्करी और जुआ खेलने के मामले मे 4 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ और नकदी बरामद हुई है।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  के निर्देशानुसार जनपद में अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज 20 अप्रैल 2026 को थाना पाकबड़ा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि क्षेत्र में कुछ लोग नशे की तस्करी और जुए के कारोबार में संलिप्त हैं। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने छापेमारी कर मौके से चार आरोपियों को रंगे हाथ दबोच लिया।


पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के कब्जे से 444 ग्राम अवैध चरस, 16 हजार 430 रूपये नकद, 52 ताश के पत्ते, 4 मोबाइल फ़ोन और जुआ खेलने मे प्रयुक्त 4 टाट के टुकड़े बरामद किये है। गिरफ्तार किये गए आरोपियो के नाम मोहसीन पुत्र इरफान, वसीम पुत्र मो. मोबीन, अंसार पुत्र अलाउद्दीन, फैसल पुत्र अनवर हुसैन निवासी पाकबाड़ा थाना क्षेत्र है।


पुलिस ने गिरफ्तार किये गए अभियुक्तो के खिलाफ सुसंगत धाराओ में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

free counter
अभी तक पाठक संख्या