जिला बिजनौर के नहटौर थाना क्षेत्र से एक सिरफिरे आशिक द्वारा घर मे घुसकर युवती पर चाकू से जानलेवा हमला किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी ने युवती पर छह वार किए, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी। ग्रामीणों ने बहादुरी दिखाते हुए आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। परिजनो ने गंभीर रूप से घायल हुई युवती को उपचार हेतु अस्पताल मे भर्ती कराया है। जहाँ उसकी हालत स्थिर बताई जा रही यही। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओ में चालान कर जेल भेज दिया है।
थाना क्षेत्र के गांव मीमला मुस्तफाबाद निवासी युवती कल रविवार की दोपहर अपनी मां के साथ घर पर थी और साफ-सफाई कर रही थी। इसी दौरान घर में घुस आये एक युवक ने युवती को घसीट कर चारपाई पर गिरा दिया। युवक ने अपने साथ लाये गए चाकू से युवती के पेट व हाथ पर कई वार किए। इस जानलेवा हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।
युवती की चीख सुनकर मौके पर पहुंची उसकी माँ द्वारा शोर मचाने पर आरोपी घर से बाहर भाग गया। शोर सुनकर मौके पर आए पड़ोसियों ने भाग रहे आरोपी को घेराबंदी कर दबोच लिया और जमकर पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को अपने साथ थाने ले आई। पूछताछ में युवक ने पुलिस को अपना नाम फैजान पुत्र इरशाद निवासी गांगू नंगला, थाना हीमपुर दीपा बताया। युवक के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी पुलिस ने बरामद किया है।
प्रभारी निरीक्षक नहटौर रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि ये मामला एक तरफा प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। आरोपी युवक बार-बार युवती को परेशान करता था, जबकि वह उससे बात करना नहीं चाहती है। युवती के चाचा द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर फैजान पुत्र इरशाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सुसंगत धाराओ मे चालान कर आज सोमवार को जेल भेज दिया गया है।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |

