
इंटरनेट डेस्क। 2023 का नारी शक्ति अभिनंदन अधिनियम देशभर में लागू हो चुका है। केन्द्र सरकार की ओर से इस संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है।
मोदी सरकार ने ये फैसला उस समय लिया जब इस पर संसद में बहस जारी है। खबरों के अनुसार, इस अधिनियम में बदलाव का बिल गुरुवार को ही लोकसभा में पेश किया गया। देर रात करीब 1.20 बजे तक इस पर बहस चली। खबरों क अनुसार, इस पर आज दिनभर चर्चा होने के बाद शाम में करीब 4 बजे इस पर वोटिंग करवाई जाएगी।
खबरों के अनुसार, नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर लोकसभा में जारी बहस के बीच मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था करने वाला महिला आरक्षण अधिनियम 2023 को गुरुवार रात से लागू कर दिया है।
केंद्रीय विधि मंत्रालय की ओर से इस संबंध में एक नोटिफिकेशन जारी कर इस बात की जानकारी दी गई है। हालांकि अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि इस महिला आरक्षण कानून में संशोधन करने और इसे 2029 में लागू करने पर जारी चर्चा के बीच 2023 के अधिनियम को गुरुवार कसे से प्रभावी क्यों अधिसूचित किया गया है?
हमारी नारी शक्ति सशक्त भारत की पहचान है
इस कानून को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज एकस के माध्यम से बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि हमारी नारी शक्ति सशक्त भारत की पहचान है। देश की माताएं-बहनें और बेटियां अपनी अटूट संकल्पशक्ति, निष्ठा और सेवाभाव से आज हर क्षेत्र में भारतवर्ष का गौरव बढ़ा रही हैं।
देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या। तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या नताः स्म विदधातु शुभानि सा नः।।
PC:amarujala
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें