Rahul Gandhi का मोदी सरकार पर निशाना, कहा- ओबीसी, दलित और आदिवासी समुदायों से किसी हालत में हिस्सा चोरी बर्दाश्त नहीं - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शुक्रवार, अप्रैल 17, 2026

Rahul Gandhi का मोदी सरकार पर निशाना, कहा- ओबीसी, दलित और आदिवासी समुदायों से किसी हालत में हिस्सा चोरी बर्दाश्त नहीं

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने संसद के विशेष सत्र से पहले सोशल मीडिया के माध्यम से केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने एक्स के माध्यम से बोल दिया के केन्द्र सरकार अब जो प्रस्ताव ला रही है, उसका महिला आरक्षण से कोई संबंध नहीं है।

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस संबंध में बोल दिया कि कांग्रेस पार्टी महिला आरक्षण का पूरा समर्थन करती है। संसद ने 2023 में सर्वसम्मति से ये बिल पारित किया था जो अब हमारे संविधान का हिस्सा है।

उन्होंने कहा कि सरकार अब जो प्रस्ताव ला रही है, उसका महिला आरक्षण से कोई संबंध नहीं है। वो सिर्फ delimitation और gerrymandering के जरिए सत्ता हथियाने का प्रयास है।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आगे ये भी बोल दिया कि जाति जनगणना के आंकड़ों को दरकिनार कर ओबीसी, दलित और आदिवासी समुदायों से किसी हालत में हिस्सा चोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हम दक्षिण, उत्तर-पूर्व, उत्तर-पश्चिम और छोटे राज्यों के साथ भी किसी कीमत पर अन्याय नहीं होने देंगे।

PC: Xअपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें