अब कॉकरोच जनता पार्टी का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ हैक, फाउंडर अभिजीत दीपके ने किया दावा - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शनिवार, मई 23, 2026

अब कॉकरोच जनता पार्टी का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ हैक, फाउंडर अभिजीत दीपके ने किया दावा

इंटरनेट डेस्क। व्यंग्य से निकली कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का इंस्टाग्राम अकाउंट आज हैक हो गया है। फाउंडर अभिजीत दीपके एक्स के माध्यम से इसका दावा किया है। उन्होंने आज सुबह पर बताया कि वे सीजेपी का इंस्टाग्राम अकाउंट एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं।

हालांकि यूजर्स अकाउंट देख पा रहे हैं। खबरों के अनुसार, इंस्टाग्राम पर आज सुबह 10 बजे तक कॉकरोच जनता पार्टी के फॉलोअर्स अब 2 करोड़ 18 लाख हो गए हैं। वहीं सीजेपी के एक्स भी फॉलोअर्स की संख्या बढ़कर 1 लाख 94 हजार से अधिक हो चुकी है।

इससे पहले अभिजीत दीपके ने उन्हें वॉट्सएप पर जान से मारने की धमकियां मिलने का दावा किया गया था। उनके माता-पिता ने भी बेटे की गिरफ्तारी की आंशका जताई। इससे पहले 21 मई को पार्टी का एक्स अकाउंट बंद कर दिया गया था। इसके बाद नया अकांउट बनाया गया था। हाल ही में लॉन्च हुई कॉकरोच जनता पार्टी लगातार इंटरनेट पर घूम मचा रही है।

PC:loksatta

अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें