DK Shivakumar बनेंगे कर्नाटक के नए सीएम, सिद्दरमैया जाएंगे राज्यसभा! - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शनिवार, मई 30, 2026

DK Shivakumar बनेंगे कर्नाटक के नए सीएम, सिद्दरमैया जाएंगे राज्यसभा!

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस शासित राज्य कर्नाटक में जल्द ही नेतृत्व परिवर्तन देखने को मिल सकता है। यहां पर उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार प्रदेश के नए मुख्यमंत्री बन सकते हैं। वहीं कांग्रेस मुख्यमंत्री सिद्दरमैया को राज्सभा भेज सकती है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल और कर्नाटक प्रभारी रणदीप सुरजेवाला के साथ सिद्दरमैयाऔर डीके शिवकुमार की हाल ही में हुई 6 घंटे से अधिक लंबी बैठक के बाद ये संकेत मिले हैं। खबरों के अनुसार, सूत्रों ने बताया कि कर्नाटक में सीएम सिद्दरमैया के नेतृत्व में बदलाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

कांग्रेस हाईकमान सिद्दरमैया को सम्मानजनक तरीके से हटाकर उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को कर्नाटक का नया सीएम बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने बैठक के दौरान सीएम सिद्दरमैया से एकांत मुलाकात कर पार्टी में राष्ट्रीय भूमिका निभाने का प्रस्ताव रखा। इस संबंध में उन्हें एक सप्ताह के अंदर जवाब देने को बोल दिया गया है।

सीएम सिद्दरमैया राहुल गांधी से चर्चा के बाद राज्य की सत्ता छोड़ने को तैयार
खबरों की मानें तो कर्नाटक के सीएम सिद्दरमैया राहुल गांधी से चर्चा के बाद आखिरकार राज्य की सत्ता छोड़ राज्यसभा जाने के लिए तैयार हो गए हैं। हालांकि प्रदेश के मंत्रिमंडल और राज्यसभा में दूसरे सदस्यों के नामांकन में भी सिद्दरमैया की पसंद वरीयता दी जाएगी। बताया जा रहा है कि कांग्रेस आलाकमान ने कर्नाटक के इन दोनों नेताओं के साथ पहले अलग-अलग और फिर एक साथ बैठक की। पहले सिद्दरमैया इसके लिए तैयार नहीं थे, लेकिन राहुल गांधी ने उन्हें मना लिया।

PC:livehindusta
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें