जयपुर। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने अब विद्युत हादसों से हो रही मौतों पर चिंता व्यक्त की है। इस संबंध में उन्होंने आज सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात ही है। आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने आज एक्स से कहा कि राजस्थान सहित देश में बढ़ते विद्युत हादसे और विद्युत हादसों में लगातार हो रही मौतें चिंता का विषय है।
हर साल सैकड़ों मौते विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण होती है मगर जिम्मेदारों पर कार्रवाई के नाम कुछ नहीं होता। राजस्थान के संदर्भ में बात करूं तो मेंटिनेंस के नाम पर करोड़ों का बजट हर साल खर्च होता है, निरीक्षण के अधिकतर कार्य कागजों में पूरे हो जाते हैं, पर जमीन पर पड़े खुले तार, जर्जर पोल जस के तस पड़े रहते हैं।
उन्होंने कहा कि मेरा राजस्थान सरकार से प्रश्न है कि क्या प्रदेश की जनता की जान की कीमत सिर्फ एक आंकड़ा है? क्या जवाबदेही सिर्फ कागजों तक सीमित रहेगी? करोड़ो का बजट व्यय हो जाने के बावजूद जब सिस्टम सुधर नहीं सकता, तो जिम्मेदारों कौन है? सरकार को विद्युत हादसे रोकने के लिए धरातल पर काम करने की जरूरत है और उन कारणों का ठोस उपाय करने की जरूरत है जिस वजह से विद्युत हादसे होते है।
PC:livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें