जिला बरेली के शाही उप डाकघर से वित्तीय हेराफेरी का एक गंभीर मामला प्रकाश मे आया है। यहाँ एक ग्रामीण ने डाकघर कर्मियो पर पुत्री के लिए खोले गए सुकन्या समृद्धि योजना खाते से 12 हजार रूपये गबन करने का आरोप लगाया है। इस घटना को लेकर ग्रामीणो मे भारी आक्रोश व्याप्त है और डाक विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे है।
शाही थाना क्षेत्र के गाँव बहादरपुर निवासी लाला राम ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी के उज्जवल भविष्य के लिए उप डाकघर शाही मे सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता खुलवाया था। लाला राम ने बताया कि उन्होंने इस खाते मे गत 19 मार्च 2025 को 12,000 रुपये की धनराशि नकद जमा की थी। गत 20 अप्रैल 2026 को अगली क़िस्त जमा करने पहुंचे लाला राम को पासबुक अपडेट कराने पर पता लगा कि खाते मे जमा की गयी पिछली धनराशि का कोई रिकॉर्ड ही दर्ज नही है।
पीड़ित लाला राम का आरोप है कि इस मामले की शिकायत करने पर कर्मचारियों ने कोई संतोषजनक जवाब नही दिया। डाकघर मे मौजूद रहे कर्मचारियों ने ये कहकर अपना पल्ला झाड़ लिया कि जिस कर्मचारी ने यह लेनदेन किया था उसका तबादला हो चुका है। वे इस बारे मे कोई जानकारी नही दे सकते है।
क्षेत्र के शाही उप डाकघर में वित्तीय हेराफेरी का एक गंभीर मामला प्रकाश में आया है। बहादुरपुर गांव के एक ग्रामीण ने डाकघर कर्मचारियों पर अपनी बेटी के सुकन्या समृद्धि योजना के खाते से 12 हजार रुपये के गबन का आरोप लगाया है। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में गहरा रोष व्याप्त है और विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
इस मामले पर शाही उप डाकघर के पोस्ट मास्टर नाजिम अली ने अपना पक्ष रखते हुए सभी आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। उनका कहना है कि विभागीय रिकॉर्ड में किसी भी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं है और सभी लेनदेन नियमों के अनुसार हुए हैं।
थानाध्यक्ष शाही देवेंद्र सिंह ने बताया कि अभी इस संबंध में कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि कोई औपचारिक शिकायत मिलने पर मामले की गहनता से जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |

