नहटौर/जिला बिजनौर - धामपुर मार्ग पर हुए सड़क हादसे मे युवक की मौके पर मौत, पुलिस मामले की जाँच मे जुटी - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शनिवार, मई 02, 2026

नहटौर/जिला बिजनौर - धामपुर मार्ग पर हुए सड़क हादसे मे युवक की मौके पर मौत, पुलिस मामले की जाँच मे जुटी

https://newsindia17.com/bijnor-nehtaur-road-accident-youth-died-on-dhampur-road-police-investigation/

नहटौर थाना क्षेत्र मे कल शुक्रवार की देर रात हुए सड़क हादसे मे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। यहाँ  धामपुर रोड स्थित नौधा मोहल्ले मे एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक के भाई द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है।


उक्त मामले मे नगर के मौहल्ला नौधा निवासी संजू पुत्र महावीर सिंह द्वारा पुलिस को दी गयी तहरीर मे बताया गया कि उसका भाई सिंटू सैनी आयु 30 वर्ष देर रात लगभग 11 बजे घर के पास ही स्थित सत्ते की दुकान के सामने  ओमपाल पुत्र इन्द्र सिंह, विनित पुत्र चन्द्रपाल सिंह, अमित कुमार पुत्र राजेश सिंह व विशाल पुत्र सुरेश कुमार के साथ बैठा था। तहरीर मे बताया गया कि यहाँ से घर आने के दौरान धामपुर की ओर जा रहे एक ट्रक पंजीकरण संख्या पीबी10एचएच5521 के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए सिंटू को टक्कर मार दी। ट्रक की जोरदार टक्कर लगने पर सिंटू गंभीर रूप से घायल होकर गिर गया और मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया।


प्रभारी निरीक्षक नहटौर रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अब घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से फरार ट्रक और उसके चालक की पहचान करने में जुटी है। परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

conter12
अभी तक पाठक संख्या