चाँदपुर/जिला बिजनौर - महिला चिकित्सक ने भाजपा जिला मंत्री पर लगाया शारीरिक व मानसिक शोषण का गंभीर आरोप, मुकदमा दर्ज - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


बुधवार, मई 27, 2026

चाँदपुर/जिला बिजनौर - महिला चिकित्सक ने भाजपा जिला मंत्री पर लगाया शारीरिक व मानसिक शोषण का गंभीर आरोप, मुकदमा दर्ज

https://www.newsindia17.com/crime/bijnor-chandpur-woman-doctor-accuses-bjp-leader-of-blackmailing-case-registered

उत्तर प्रदेश के जिला बिजनौर से सत्ताधारी राजनैतिक दल भारतीय जनता पार्टी के एक पदाधिकारी से जुड़ा बेहद शर्मनाम मामला सामने आया है। जनपद के चांदपुर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला डॉक्टर ने भाजपा के जिला मंत्री पर बेहद गंभीर और सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। पीड़िता का आरोप है कि नेता ने उसे खाने में नशीला पदार्थ देकर बेहोश किया और फिर अश्लील वीडियो व तस्वीरें बना ली। आरोप है कि इसी सामग्री के बल पर नेता द्वारा पिछले कई महीनों से उसे ब्लेकमैल किया जा रहा है। आरोप है कि भाजपा नेता गत कई माह से महिला चिकित्सक का शारीरिक, मानसिक व आर्थिक उत्पीड़न कर रहा है। पुलिस ने महिला चिकित्सक की तहरीर के आधार पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित महिला डॉक्टर ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि करीब 10 महीने पहले उनके पति का देहांत हो गया था। इस हादसे के बाद से वे गहरे सदमे में थीं और अकेले ही अपना क्लीनिक संभाल रही थीं। इसी दौरान मरीजों को लाने-ले जाने के बहाने चांदपुर निवासी भाजपा के जिला मंत्री प्रभात यादव का उनके क्लीनिक और घर पर आना-जाना शुरू हो गया। आरोप है कि एक दिन प्रभात यादव ने  महिला डॉक्टर को खाने में कोई नशीला पदार्थ मिला कर दे दिया और बेहोश कर दिया। महिला के बेहोश होने पर आरोपी ने मोबाइल से उसकी कई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बना लिए। होश ने आने पर महिला को इस सबका पता लग सका। इसके बाद से आरोपी ने समाज मे बदनामी देकर उसे ब्लेकमेल करना शुरू कर दिया और वसूली शुरू कर दी।


आरोपी नेता द्वारा लगातार हो थी पैसे की मांग और प्रताड़ना से तंग आकर महिला चिकित्सक ने हिम्मत जुटाई और पूरे मामले की जानकारी अपने परिवार को दी। इसके बाद परिजनों के साथ थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इस हाई-प्रोफाइल मामले के सामने आते ही स्थानीय स्तर पर भाजपा के भीतर खलबली मच गई है। चांदपुर में भाजपा संगठन अब दो गुटों में बंटता नजर आ रहा है। पार्टी के एक गुट ने बाकायदा बैठक बुलाकर आरोपी पदाधिकारी प्रभात यादव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। स्थानीय भाजपाइयों का साफ कहना है कि इस कृत्य से पार्टी की छवि धूमिल हुई है, इसलिए मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पदाधिकारी के खिलाफ सख्त से सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जानी चाहिए।


महिला चिकित्सक के साथ ब्लैकमेलिंग और सत्ता के रसूख के दुरुपयोग का यह गंभीर मामला अब राजधानी लखनऊ तक पहुंच चुका है। विपक्षी दलों के हमलावर रुख और सोशल मीडिया पर बढ़ते जनाक्रोश को देखते हुए भाजपा हाईकमान ने मामले को गंभीरता से लिया है। सूत्रों के मुताबिक, प्रांतीय नेतृत्व ने संगठन के स्तर पर सच्चाई का पता लगाने के लिए तीन सदस्यीय आंतरिक जांच समिति (कमेटी) का गठन किया है।


पुलिस क्षेत्राधिकारी चांदपुर देश दीपक सिंह ने बताया कि महिला डॉक्टर की तहरीर के आधार पर आरोपी प्रभात यादव के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

counter
अभी तक पाठक संख्या