इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज रोजगार मेले के तहत देश के युवाओं को बड़ी सौगात दी है। पीएम मोदी ने वीसी के माध्यम से बटन दबाकर देशभर में आयोजित रोजगार मेले की शुरुआत की। इसके तहत 51 हजार अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटे गए। ये कार्यक्रम देशभर के 47 स्थानों पर एक साथ आयोजित हुआ।
राजस्थान की राजधानी जयपुर में केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव युवाओं को सौगात दी है। उन्होंने जयपुर स्थित कॉन्सटीट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान में आयोजित रोजगार मेले में विभिन्न केंद्रीय विभागों में चयनित 420 युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटे।
रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस दौरान ये भी ऐलान कर दिया है रेलवे में जल्द ही 1 लाख 78 हजार पदों पर वैकेंसी निकाली जाएगी। जयपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव के साथ ही जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा भी मौजूद रही।
PC:X
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें