NEET Paper Leak: सीकर के छात्र ने की थी आत्महत्या, अब राहुल गांधी ने परिजनों को दिया ये आश्वसान - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शनिवार, मई 23, 2026

NEET Paper Leak: सीकर के छात्र ने की थी आत्महत्या, अब राहुल गांधी ने परिजनों को दिया ये आश्वसान

इंटरनेट डेस्क। देशभर में नीट यूजी परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद राजस्थान के सीकर जिले में आत्महत्या कर ली। एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने शुक्रवार को मृतक नीट अभ्यर्थी प्रदीप मेघवाल के घर जाकर उनके परिजनों से मुलाकात की।

इस दौरान उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की फोन पर पीड़ित परिवार से सीधी बातचीत करवाई। इस बात की जानकारी कांग्रेस ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। कांग्रेस ने एक्स के माध्यम से बताया कि नीट का पेपर लीक होने के बाद राजस्थान में सीकर के छात्र प्रदीप मेघवाल ने आत्महत्या कर ली थी। अब नेता विपक्ष राहुल गांधी ने पीड़ित परिवार से बात कर, उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। प्रदीप मेघवाल के परिवार ने पढ़ाई के लिए लाखों रूपए का लोन लिया था। उसे उम्मीद थी कि उसका सेलेक्शन हो जाएगा, लेकिन पेपर लीक माफियाओं ने उसके सपनों को कुचल दिया।

पीड़ित परिवार की मांग है कि पेपर लीक माफियाओं को सख्त सजा मिले और उनके साथ न्याय हो। कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है, हम परिवार को न्याय दिलाकर रहेंगे और इस नाकामी के लिए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल इस्तीफा देना होगा।

PC:bbc
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें