स्योहारा/जिला बिजनौर - शादी की खरीदारी करने जा रही युवती की बाइक से गिरकर मौत, 3 दिन बाद ही आनी थी बारात, मातम मे बदली निकाह की खुशियाँ - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


मंगलवार, जून 09, 2026

स्योहारा/जिला बिजनौर - शादी की खरीदारी करने जा रही युवती की बाइक से गिरकर मौत, 3 दिन बाद ही आनी थी बारात, मातम मे बदली निकाह की खुशियाँ

https://newsindia17.com/bijnor-syohara-bride-to-be-arshi-parveen-died-in-bike-accident-before-wedding/

जिला बिजनौर के स्योहारा थाना क्षेत्र मे हुए एक दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियो को जीवन भर के लिए मातम मे बदल दिया। यहाँ हुए एक भयानक सड़क हादसे मे भाई के साथ शादी की खरीदारी करने गयी युवती की मौत हो गयी। जिस घर से तीन दिन बाद बेटी की डोली उठनी थी अब उसका जनाजा उठेगा। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र मे मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजने के साथ ही अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला कस्बा निवासी मकसूद अहमद की पुत्री अर्शी परवीन आयु 23 वर्ष की शादी तय हो चुकी थी। अर्शी के हाथ पीले होने मे अब महज तीन दिन का ही समय बचा था। घर मे मेहमान आ रहे थे और शादी की तैयारियां आखिरी दौर मे थी। इसी सबके बीच आज मंगलवार को अर्शी अपने भाई दानिश के साथ बाइक पर सवार होकर कुछ जरूरी खरीदारी करने गयी थी। ठाकुरद्वारा रोड स्थित सिंह पैलेस के पास पहुंचने पर अर्शी को अचानक ही चक्कर आ गया और वह सड़क पर आ गिरी। इस हादसे मे उसके सिर पर गंभीर चोटे आयी। 


हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीणो व राहगीरों ने लहूलुहान हुई अर्शी को तुरंत नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहाँ चिकित्सको ने परीक्षण के बाद अर्शी को मृत घोषित कर दिया। इस खबर ने अर्शी के भाई दानिश और मौके पर पहुँचे परिजनों को पूरी तरह तोड़कर रख दिया। अर्शी की शादी नगर के ही एक मोहल्ला निवासी युवक के साथ तय हुई थी। तीन दिन बाद होने वाले निकाह को लेकर दोनों ही परिवारों में भारी उत्साह था। लेकिन कुदरत के इस क्रूर फैसले ने सब कुछ उजाड़ कर रख दिया। घर में जहाँ शादी के पकवान और रस्मों की तैयारी चल रही थी, वहाँ अब सिर्फ चीखें और सन्नाटा है।


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में ले लिया। मौत के सही कारण का पता लगाने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजना चाहा मगर परिजनो ने इंकार कर दिया। पुलिस द्वारा समझाये जाने पर परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए सहमत हो गए। पुलिस ने अर्शी के शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया है।

free web counter
अभी तक पाठक संख्या