आज सोमवार की शाम नहटौर -धामपुर मार्ग स्थित एक बैंक्वेट हाल मे भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की महापंचायत का आयोजन किया गया। इस महापंचायत के दौरान आलाकमान के निर्देशानुसार संगठन का विस्तार करते हुए कई कर्मठ कार्यकर्ताओ को महत्वपूर्व पदो के नियुक्ति पत्र प्रदान किये गए। इस दौरान संगठन के आगामी चिंतन शिविर की तैयारियों, ग्रामीण स्तर पर संगठन के विस्तार और ब्लॉक स्तरीय किसान समस्याओं के निस्तारण पर गहन चर्चा की गई। वक्ताओं ने एकजुट होकर किसानों के हक की आवाज बुलंद करने और संगठन को बूथ व न्याय पंचायत स्तर पर और अधिक धारदार बनाने का संकल्प लिया।
इस भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाकियू के जिला अध्यक्ष सुनील प्रधान उपस्थित रहे। पंचायत की अध्यक्षता वरिष्ठ किसान नेता महेंद्र प्रधान ने की, जबकि मंच का सफल संचालन पूर्व युवा ब्लॉक अध्यक्ष पुनीत तुषियर द्वारा किया गया। पूरे कार्यक्रम का कुशल नेतृत्व ब्लॉक अध्यक्ष विकास चौधरी ने संभाला। इसके साथ ही दिलशाद अहमद और इताअत हुसैन ने संयोजक की अहम भूमिका निभाई।
किसानों के बीच संगठन की पकड़ मजबूत करने के उद्देश्य से ब्लॉक और न्याय पंचायत स्तर पर नई नियुक्तियां की गईं और उन्हें तत्काल प्रभाव से पदभार संभालने के निर्देश दिए गए। इस दौरान मंगल सिंह को ब्लॉक संगठन मंत्री, नहटौर, पीतम सिंह को ब्लॉक संरक्षक, नहटौर, नेपाल सिंह को ब्लॉक सचिव, नहटौर, अरविन्द कुमार को न्याय पंचायत अध्यक्ष, अकलपुर व योगेंद्र सिंह को न्याय पंचायत अध्यक्ष बैरमबाद गढ़ी नियुक्त किया गया।
इस नियुक्ति पत्र वितरण और पंचायत के दौरान संगठन की मजबूती साफ दिखाई दी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मिसाल मेहंदी, डॉ. इज़माल जैदी, सलमी भाई, हाजी असलम, सभासद रियासत सागर, अजमल, विमल कुमार, अरुण नेताजी, धीरेंद्र सिंह, सुनील कुमार धनकड़, आशु चौधरी, मोनू प्रधान और विमल सहित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्र के किसान और भाकियू कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |
.png)
