National Weather Forecast: 13 दिन की देरी के बाद मुंबई पहुंचा मानसून, राजस्थान में आज कई जिलों में आंधी बारिश का येला अलर्ट जारी - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


बुधवार, जून 24, 2026

National Weather Forecast: 13 दिन की देरी के बाद मुंबई पहुंचा मानसून, राजस्थान में आज कई जिलों में आंधी बारिश का येला अलर्ट जारी

इंटरनेट डेस्क। मानसून 13 दिन की देरी के बाद मंगलवार को मुबंई पहुंच गया है। आमतौर पर मानसून 10 जून तक मुंबई पहुंच जाता है। मानसून के पहुंचते ही शहर के कई इलाकों में झमाझम बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण पश्चिम मानसून तेलंगाना, ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के कुछ इलाकों में आगे बढ़ गया है। अगले 2-3 दिनों में गुजरात और मध्य प्रदेश में पहुंच सकता है। इसके बाद 3-4 दिनों में उत्तर प्रदेश में भी एंट्री होगी।

राजस्थान में भी बदल रहा मौसम
देश में मानसून कई राज्यों में बरस रहा हैं लेकिन राजस्थान में अभी भी गर्मी का दौर जारी है। हालांकि तापमान और हीटवेव में कमी हैं, लेकिन धूप अभी भी लोगों के पसीने छुड़ा रही है। मौसम विभाग जयपुर की माने तो राज्य के ऊपर कई मजबूत मौसम सिस्टम एक साथ सक्रिय हो चुके हैं। मौसम विभाग की मानें तो इन परिस्थितियों के कारण पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के कई हिस्सों में अचानक मेघगर्जन तीव्र आकाशीय बिजली वज्रपात और गरज चमक के साथ आंधी बारिश की गतिविधियां तेज हो गई हैं।

येलो अलर्ट जारी
पिछले 24 घंटों में राज्य का सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 40.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हालांकि देर शाम से शुरू हुए आंधी और बारिश के दौर के बाद से प्रदेश के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी जयपुर कोटपुतली बहरोड़ दौसा और अलवर में भी मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसके प्रभाव से जयपुर और आस पास के क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अचानक तेज हवाएं चल सकती हैं और धूलभरी आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

pc- india today