Operation Sindoor: आर्मी चीफ का बड़ा बयान, भारत आपरेशन सिंदूर 2.0 की तैयारी कर रहा - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


मंगलवार, जून 02, 2026

Operation Sindoor: आर्मी चीफ का बड़ा बयान, भारत आपरेशन सिंदूर 2.0 की तैयारी कर रहा

इंटरनेट डेस्क। भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी का बड़ा बयान सामने आया है। इस बयान को सुनकर पाकिस्तान की नींद उड़ जाएगी। खबरों के अनुसार आर्मी चीफ ने एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि भारत अब ऑपरेशन सिंदूर 2.0 की तैयारी कर रहा है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान की कार्रवाई के जवाब में अपनाई गई सैन्य रणनीति अभी भी वैसे ही चल रही है। हम और मेहनत से युद्ध की तैयारी में 24 घंटे जुट गए हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए सेना प्रमुख ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है और मौजूदा स्थिति में अस्थायी रूप से युद्धविराम किया गया है। जनरल द्विवेदी ने पाकिस्तान का नाम लिए बिना, भारत की सैन्य तैयारियों को रेखांकित करते हुए कड़ा संदेश दिया।

खबरों की माने तो उन्होंने संकेत दिया की यदि कोई नया अभियान आवश्यक हुआ तो न केवल सेना बल्कि वायु सेना और नौसेना भी तैयार हैं। सेना प्रमुख ने कहा कि अगर ऑपरेशन सिंदूर 2.0 होता है, तो भारतीय सेना और तीनों सेनाएं इसके लिए पूरी तैयारी कर रही हैं। फिलहाल, हम तीनों सेनाओं के बीच तालमेल बढ़ाने और खुद को टुवंटी फोर सेवन युद्ध के लिए तैयार करने पर ध्यान दे रहे हैं।

pc- aaj tak