इंटरनेट डेस्क। राज्यसभा चुनाव-2026 के लिए अधिसूचना जारी हो चुकी है। इस बार राजस्थान की तीन सीटों के लिए चुनाव होने हैं। केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, बीजेपी सांसद राजेंद्र गहलोत और कांग्रेस सांसद नीरज डांगी की सीटें खाली होने जा रही है।
इस सीटों के लिए भाजपा और कांग्रेस ने अपने उम्मीद्वारों के नाम का ऐलान नहीं किया है। तीन में से 2 सीटें बीजेपी और एक सीट कांग्रेस को मिलने की पूरी संभावना है। इस चुनाव के लिए नामांकन फॉर्म दाखिल करने की अंतिम तारीख 8 जून है। इससे पहले दोनों पार्टियों को अपने उम्मीदवारों के नाम तय करने होंगे।
खबरों के अनुसार,भाजपा की ओर से राज्यसभा के दावेदारों को लेकर कई नाम सामने आ रहे हैं। इसमें पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, बीजेपी की राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर, विजय बैंसला और पूर्व सांसद जसकौर मीणा की पुत्री अर्चना मीणा के नाम सामने आ रहे हैं। जल्द ही खुलासा हो जाएगा कि भाजपा किन्हें अपना टिकट देती है।
PC:etvbharat
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें