Tamil Nadu: अन्नामलाई का भाजपा अध्यक्ष ने मंजूर किया इस्तीफा, जल्द ही हो सकता है बड़ा ऐलान - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शुक्रवार, जून 05, 2026

Tamil Nadu: अन्नामलाई का भाजपा अध्यक्ष ने मंजूर किया इस्तीफा, जल्द ही हो सकता है बड़ा ऐलान

इंटरनेट डेस्क। तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई की राह अलग हो गई है। उन्होंने शुक्रवार को पार्टी छोड़ने के लिए भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन को इस्तीफा सौंपा था। नबीन ने अन्नामलाई का ये इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

आपको बता दें कि अन्नामलाई ने तीन दिन पहले दिल्ली में भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की थी।खबरों के अनुसार, भाजपा छोड़ने के बाद के. अन्नामलाई अब तमिलनाडु में ;राष्ट्रवादी-तमिल दर्शन आधारित गैर-राजनीतिक आंदोलन की शुरुआत करेंगे। जिसे वह जनभावनाओं के आधार पर बाद में राजनीतिक दल में बदल सकते हैं।

ये बात भी सामने आ रही है कि अन्नामलाई अब 7 जून को अपने कोर समर्थकों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद वह आगे की रणनीति की घोषणा कर सकते हैं। युवा वोटबैंक में उनकी पकड़ को देखते हुए के. अन्नामलाई का आगामी कदम क्या होगा, ये देखने वाली बात होगी। उनके अगले कदम पर राजनीतिक दलों की नजर बनी हुई है। आपको बता दें कि अन्नामलाई ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा था।

PC:aajtak