Union Cabinet: मोदी कैबिनेट में बदलाव के आसार, धर्मेंद्र प्रधान सहित इन नेताओं की जा सकती हैं... - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


मंगलवार, जून 30, 2026

Union Cabinet: मोदी कैबिनेट में बदलाव के आसार, धर्मेंद्र प्रधान सहित इन नेताओं की जा सकती हैं...

इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाले केंद्रीय कैबिनेट में जल्द फेरबदल की संभावना है। प्रधानमंत्री मोदी की राष्ट्रपति से मुलाकात हो चुकी हैं और उनके बाद गृहमंत्री शाह भी राष्ट्रपति से मिल चुके हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं की जल्द ही कैबिनेट में बदलाव हो सकता है। इसे लेकर तारीख या नाम अब तक स्पष्ट नहीं हैं, लेकिन अटकलें हैं कि इस बार सरकार से कई मंत्रियों की जिम्मेदारी बदली जा सकती है।

इनमें शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का नाम भी बताया जा रहा है। चर्चाओं में राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का नाम भी चल रहा है, लेकिन उन्होंने इस पर प्रतिक्रिया नहीं दी है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले नई टीम का ऐलान किया है। मिशन-2027 के चलते प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी की टीम का आकार बढ़ाया गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री और प्रदेश मंत्री के कुल छह पद बढ़ गए हैं।वहीं नई टीम में 60 फीसदी नए चेहरों को शामिल किया गया है।

खबरों की माने तो केंद्रीय मंत्रिमंडल में बदलाव हो सकते है। एक न्यूज रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर गाज गिर सकती है। वहीं, मंत्री हरदीप पुरी की जगह सिख या पंजाब से किसी नेता को अन्य विभाग में भी लाया जा सकता है। खास बात है कि प्रधान पेपर लीक को लेकर विपक्ष की आलोचना का सामना कर रहे हैं और उनके खिलाफ प्रदर्शन जारी हैं। निर्मला सीतारमण, नितिन गडकरी और मनोहर लाल खट्टर के विभाग भी बदले जा सकते हैं। लोकसभा सांसद श्रीकांत शिंदे को बड़ा पद दिया जा सकता है। वह महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी से भाजपा में शामिल होने वाले राघव चड्ढा को भी बड़ी जिम्मेदारी देने की अटकलें हैं। फिलहाल, इसे लेकर आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है। साथ ही बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और टीएमसी छोड़कर आए सुखेंदु शेखर रे भी शामिल किए जा सकते हैं।

pc- aaj tak