पटवाई/जिला रामपुर - ढाबे पर मौजूद डंपर चालक की सिर मे गोली मारकर हत्या, 3 नामजद समेत 5 के खिलाफ मुकदमा दर्ज - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


मंगलवार, जून 30, 2026

पटवाई/जिला रामपुर - ढाबे पर मौजूद डंपर चालक की सिर मे गोली मारकर हत्या, 3 नामजद समेत 5 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

newsindia17.com/patwai-rampur-dumper-driver-shot-dead-at-dhaba-murder-case-five-accused

जिला रामपुर के पटवाई थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ शाहबाद रोड स्थित एक ढाबे पर कल सोमवार देर रात अज्ञात हमलावरों ने 25 वर्षीय डंपर चालक की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। इस दुस्साहसिक वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने इस मामले में तीन मुख्य आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर उनकी सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार मदारपुर क्षेत्र के गाँव माजरा झंडुपुरा का निवासी चंचल उर्फ़ चंद्रपाल आयु 25 वर्ष पुत्र भारत सिंह पेशे से डम्पर चालक था और मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। चंद्रपाल कल सोमवार की देर रात शाहबाद रोड स्थित चंडिका ढाबे पर मौजूद था। इसी दौरान वहां आये कुछ अज्ञात हमलावरो ने चंचल की कनपटी पर तमंचा रखकर गोली मार दी। गोली लगने पर लहूलुहान हुआ चंचल मौके पर ही गिर गया। रात के सन्नाटे में गोली चलने की आवाज सुन ढाबे पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई।


वारदात की सूचना मिलते ही पटवाई थाना पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंची। खून से लथपथ चंचल को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक अत्यधिक खून बहने के कारण युवक की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।


घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। चंचल अपने परिवार का इकलौता मुख्य कमाने वाला सदस्य था। उसकी मौत के बाद से पिता और छोटे भाई का रो-रोकर बुरा हाल है। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है, जबकि छोटा भाई और बुजुर्ग पिता मजदूरी करते हैं। घर के बड़े बेटे की इस तरह अचानक हुई हत्या से पूरे गांव में शोक की लहर है। पीड़ित परिवार अब प्रशासन से सिर्फ एक ही गुहार लगा रहा है कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाये। परिजनों ने इस हत्याकांड में कुल पांच लोगों की संलिप्तता का आरोप लगाया है।


सीओ देवकी नंदन ने बताया कि मृतक के पिता भारत सिंह की तहरीर के आधार पर योगेश, विनोद और मुनेश के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसके अलावा दो अज्ञात आरोपी भी शामिल हैं। पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं, जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

counter
अभी तक पाठक संख्या