पुलिस अधीक्षक बिजनौर के निर्देशन मे अपराध एवं अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत नहटौर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर क्षेत्र मे घूम रहा है। मुखबिर से प्राप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत मे ले लिया। पुलिस द्वारा तलाशी लिए जाने पर उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस द्वारा की गयी पूछताछ मे आरोपी ने अपना नाम इस्लामउल्ला पुत्र अब्दुल शकूर, निवासी मोहल्ला लाल सराय, कस्बा एवं थाना क्षेत्र बढ़ापुर बताया।
पुलिस ने आरोपी से हुई अवैध हथियार के बरामदगी के आधार पर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
प्रभारी निरीक्षक किशन अवतार सिंह ने बताया कि अवैध हथियार रखने और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी और सघन चेकिंग अभियान भी आगे जारी रहेगा।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |
.png)
