संभल/उत्तर प्रदेश - सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर युवती ने प्रेमजाल मे फँसाकर बनाये युवक के अश्लील वीडियो, ब्लेकमैल कर वसूले 55 हजार, मुकदमा दर्ज - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


रविवार, जुलाई 05, 2026

संभल/उत्तर प्रदेश - सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर युवती ने प्रेमजाल मे फँसाकर बनाये युवक के अश्लील वीडियो, ब्लेकमैल कर वसूले 55 हजार, मुकदमा दर्ज

https://newsindia17.com/sambhal-influencer-blackmail-case-youth-extorted/

उत्तर प्रदेश के जिला सम्भल से सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर युवती व उसके दो कथित साथियो द्वारा एक युवक से रंगदारी मांगने और धमकी दिए जाने का मामला प्रकाश मे आया है। पीड़ित युवक का आरोप है कि युवती ने पहले उसे अपने प्रेमजाल मे फंसाया और फिर आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाकर लाखो रूपये की रंगदारी की मांग की। पुलिस ने युवक द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है। 


नगर के मौहल्ला चौधरी सराय निवासी शाहरुख़ आयु 22 वर्ष ने पुलिस को दी गयी तहरीर मे बताया कि करीब 3  वर्ष पूर्व नैनीताल घूमने के दौरान उसकी मुलाकात नगर के मौहल्ला दीपा सराय निवासी सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर अरिशा से हुई थी। दोनों एक ही शहर के रहने वाले थे, इसलिए बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। शिकायत के अनुसार इसी दौरान आरिशा ने उसकी निजी फोटो और वीडियो तैयार कर लिए गए, जिन्हें बाद में ब्लैकमेलिंग का जरिया बनाया गया।


आरोप है कि सम्बन्ध समाप्त करने का प्रयास करने पर अरिशा और उसके कथित साथियों ने उसे बदनाम करने, निजी फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने और छेड़छाड़ के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। समाज मे बदनामी के डर के कारण उसने करीब 55 हजार रुपये भी इनको दे दिए, लेकिन इसके बाद भी धमकियां और पैसों की मांग जारी रही। शाहरुख ने अपनी शिकायत में दावा किया है कि जानकारी करने पर उसे पता चला कि अरिशा अपने दो साथियों के साथ मिलकर युवकों को प्रेम संबंध में फंसाने और बाद में उन्हें ब्लैकमेल कर पैसे वसूलने का काम करती है। उसने आरोप लगाया कि इस मामले में उसके 2 साथी अनस और शुऐब भी शामिल थे।


पीड़ित युवक के अनुसार वर्ष 2023 में दोनों पक्षों के बीच स्टाम्प पेपर पर एक समझौता भी हुआ था, जिसे नोटरी कराया गया था। इस समझौते में अरिशा ने उस पर लगाए गए आरोपों को गलत माना था। इसके बावजूद हाल के दिनों में दोबारा धमकी देकर पैसे मांगने और झूठे मुकदमे में फंसाने की बात कही जाने लगी।


मामले की शिकायत मिलने पर संभल कोतवाली पुलिस ने शनिवार देर रात अरिशा, अनस, शुऐब तथा कुछ अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सम्भल सुधीर पंवार ने बताया कि युवक की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले के सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

conter12
अभी तक पाठक संख्या