डिडौली/जिला अमरोहा - विधवा प्रेमिका के 6 वर्षीय मासूम बच्चे पर जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ के दौरान गोली लगने पर हुआ घायल - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शनिवार, जुलाई 04, 2026

डिडौली/जिला अमरोहा - विधवा प्रेमिका के 6 वर्षीय मासूम बच्चे पर जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ के दौरान गोली लगने पर हुआ घायल

https://newsindia17.com/didauli-amroha-accused-arrested-after-encounter-for-attacking-widows-six-year-old-son

जिला अमरोहा के डिडौली थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना प्रकाश मे आई है। यहाँ एक युवक ने प्रेम सम्बन्धो मे बाधा बने रहे अपनी विधवा प्रेमिका के 6 वर्षीय पुत्र का अपहरण कर उस पर जानलेवा हमला कर दिया। कल शुक्रवार की देर रात हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर मे गोली लगी है। घायल हुए आरोपी को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


एसपी अमरोहा लखन सिंह यादव ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासी महिला के पति की 2 वर्ष पूर्व मौत हो गयी थी। महिला जिला संभल के असमौली थाना क्षेत्र में ब्यूटी पार्लर चलाकर अपने 6 वर्षीय बेटे का पालन-पोषण कर रही थी। इसी दौरान उसका संपर्क गाँव मातीपुर निवासी शान पाशा से हुआ। महिला का आरोप है कि शान पाशा ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी किया। फरवरी माह में महिला ने प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म और एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया था, जिसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया था।


उक्त घटना के बाद शान पाशा की महिला के साथ बने संपर्क रंजिश मे बदल गए थे। इसी रंजिश के चलते जेल से बाहर आने के बाद शान पाशा ने गुरुवार रात महिला के 6  वर्षीय मासूम बेटे का अपहरण कर लिया। आरोपी बच्चे को जंगल में ले गया। जहाँ धारदार हथियार से बच्चे के मुंह और गुप्तांग पर हमला किया और उसे मरणासन्न छोड़ दिया। 


इस जानलेवा हमले के बाद कल शुक्रवार को बच्चे के ताऊ ने पुलिस से मामले की शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई थी। पुलिस ने पीड़ित पक्ष द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर मुख्य आरोपी शान पाशा और उसके भाई सुहैल के खिलाफ अपहरण और जानलेवा हमले का मुकदमा कर मामले की जाँच शुरू कर दी थी। कल शुक्रवार की देर रात पुलिस को सूचना मिली कि मुख्य आरोपी शान पाशा गांव के पास जंगल में छिपा हुआ है।


पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आरोपी  की  घेराबंदी कर ली। पुलिस टीम को आया देख आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम द्वारा की गयी जबाबी कार्रवाई मे एक गोली आरोपी के पैर मे जा लगी और मौके पर ही गिर गया। पुलिस टीम ने घायल हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


पुलिस द्वारा की पूछताछ के दौरान आरोपी शान पाशा ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने स्वीकार किया कि महिला द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे से बौखलाकर ही उसने बच्चे को रास्ते से हटाने की साजिश रची थी। फिलहाल, पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और घटना में शामिल अन्य पहलुओं पर कार्रवाई की जा रही है।

counter
अभी तक पाठक संख्या