Ram Mandir: चढ़ावा चोरी मामले में डा. अनिल, गोपाल राव, चंपतराय राय से हुई पूछताछ, हो सकती हैं बुलडोजर कार्रवाई - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शुक्रवार, जुलाई 03, 2026

Ram Mandir: चढ़ावा चोरी मामले में डा. अनिल, गोपाल राव, चंपतराय राय से हुई पूछताछ, हो सकती हैं बुलडोजर कार्रवाई

इंटरनेट डेस्क। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच कर रहे विशेष जांच दल के तीनों सदस्य गुरुवार को अयोध्या पहुंचे और जांच शुरू की। पहले ट्रस्टी डा. अनिल कुमार मिश्र से एक घंटे तक पूछताछ के बाद व्यवस्थापक गोपाल राव को बुलाया गया। दान में मिले आभूषणों व भूमि खरीद से जुड़ी जानकारी लेने के बाद इनके बयान का मिलान ट्रस्ट महासचिव चंपतराय के बयान से किया गया। आज कुछ दानदाताओं व भूमि खरीद से जुड़े रहे लोगों को बुलाया गया है।

पुलिस ने ली कस्टडी रिमांड
मीडिया रिपोटर्स की माने तो उधर, पुलिस ने भी न्यायालय से आरोपित अविनाश शुक्ल की कस्टडी रिमांड ले ली है, शुक्रवार को उससे गहन पूछताछ होगी। उसे प्रतापगढ़ स्थित पैतृक गांव भी ले जाया जाएगा। पुलिस टीम ने परिसर में पहुंच कर नकदी की गणना करने वाले दर्जन भर कर्मचारियों से भी पूछताछ की।

गोपाल राव को कमरे के बाहर बिठाए रखा
इस बीच व्यवस्थापक गोपाल राव को कमरे के बाहर बिठाए रखा गया। बाद में उन्हें भी बुलाया गया और आभूषण व भूमि खरीद से जुड़ी जानकारी ली गई। लगभग दो घंटे बाद परिसर से ही सटे तीर्थ क्षेत्र भवन में रह रहे महासचिव चंपतराय को बुलाया गया। उनसे भी जमीन व आभूषणों की जानकारी ली गई। महासचिव के ही जमीन की रजिस्ट्री से संबंधित विभिन्न प्रपत्रों पर हस्ताक्षर हैं। गत दिनों एसआइटी को कुछ कागजात सौंप कर आप सांसद संजय सिंह ने इन्हीं पर कई गुना अधिक कीमत पर जमीन खरीदने का आरोप लगाया था।

pc-kailash-yatra.org