National Weather Forecast: देश में बरस रही मानसूनी बारिश, 16 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान में बरस रहे मेघ, लोगों को गर्मी से राहत - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शुक्रवार, जुलाई 03, 2026

National Weather Forecast: देश में बरस रही मानसूनी बारिश, 16 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान में बरस रहे मेघ, लोगों को गर्मी से राहत

इंटरनेट डेस्क। देश के कई राज्यों में पड़ रही गर्मी के बीच मानसून सक्रिय है। यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में मानसून की दस्तक हो चुकी है। मौसम विभाग ने अगले 8 घंटों के अंदर 16 राज्यों में हल्की से लेकर भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कई जगहों पर बिलजी गिरने की भी संभावना है। अगले 5 से 6 दिनों तक देश के मध्य हिस्सों में मानसून के सक्रिय रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2-3 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के उत्तर अरब सागर, गुजरात, मध्य प्रदेश के बाकी हिस्सों, हरियाणा और पंजाब और राजस्थान के कुछ और इलाकों में आगे बढ़ने के लिए हालात अनुकूल हैं।

राजस्थान में मानसून की एंट्री
इसके साथ ही राजस्थान में मानसून की एंट्री हो चुकी है। वर्तमान समय में मानसून की उत्तरी सीमा टोंक, जयपुर और अलवर से होकर गुजर रही है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि आगामी 2 से 3 दिनों में राज्य के कुछ और भागों में मानसून के तेजी से आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह से अनुकूल बनी हुई हैं। मौसमी तंत्रों के संयुक्त प्रभाव के कारण राजस्थान के जयपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर और बीकानेर संभाग में आगामी 5 से 7 दिनों तक मानसून बेहद सक्रिय रहेगा।

ऑरेंज अलर्ट किया जारी
मौसम विभाग ने जयपुर, अजमेर, टोंक और भीलवाड़ा जिलों के लिए चेतावनी यानी नाऊकास्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में मध्यम से तीव्र मेघगर्जन और गरज-चमक के साथ अचानक तेज हवाएं चलने की प्रबल आशंका है। इन जिलों में वज्रपात यानी बिजली गिरने और हल्की से मध्यम वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जयपुर और अजमेर के शहरी व ग्रामीण इलाकों में आसमान में काले बादल छाए हुए हैं और कई स्थानों पर रुक-रुक कर तेज बारिश का दौर शुरू हो चुका है।

pc- amar ujala