पुवायां/जिला शाहजहाँपुर - संदिग्ध परिस्तिथियो मे फंदे से लटका मिला मामा के घर आये युवक का शव, पुलिस जाँच मे जुटी - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शनिवार, अगस्त 29, 2026

पुवायां/जिला शाहजहाँपुर - संदिग्ध परिस्तिथियो मे फंदे से लटका मिला मामा के घर आये युवक का शव, पुलिस जाँच मे जुटी

puwayan-shahjahanpur-sandigdh-paristhitiyon-me-fande-se-lटका-mama-ke-ghar-aaye-yuvak-ka-shav-mila-police-janch-me-juti

उत्तर प्रदेश के जिला शाहजहाँपुर से मामा के घर आये एक युवक द्वारा आत्महत्या किये जाने का मामला प्रकाश मे आया है। यहाँ मामा के घर आये 20 वर्षीय युवक का शव आज शनिवार की सुबह फंदे से लटका मिलने पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजने के साथ ही मामले की जाँच शुरू कर दी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार निर्देश कुमार आयु 20 वर्ष निवासी गाँव परेली, थाना क्षेत्र हैदराबाद, जिला लखीमपुर खीरी गत दो वर्षो से अपने परिवार के साथ पुवांया मे रह रहा था। निर्देश अपने माता-पिता की छह संतानों में सबसे छोटा था। उसके तीन भाई और तीन बहनें हैं। परिजनों के मुताबिक निर्देश की शादी नहीं हुई थी और वह मेहनत-मजदूरी कर परिवार की मदद करता था।


बताया गया कि शुक्रवार शाम निर्देश किसी काम से पुवायां थाना क्षेत्र के कहमारा गांव स्थित अपने मामा के घर पहुंचा था। रात में उसने वहीं रुकने का फैसला किया। शनिवार सुबह जब परिवार के लोगों ने कमरे में जाकर देखा तो वह फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही घर में चीख-पुकार मच गई। मामा के परिवार ने निर्देश को नीचे उतारने के बाद पुलिस को घटना की सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुवायां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी लेने के साथ ही मृतक के कपड़ों और आसपास के स्थान की जांच की।


पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। ऐसे में युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना की सूचना मिलते ही निर्देश के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को बताया कि निर्देश ने कभी किसी परेशानी के बारे में उनसे चर्चा नहीं की थी। परिवार के अनुसार उसका किसी के साथ कोई विवाद भी नहीं था। अचानक हुई इस घटना से परिजन सकते में हैं और उनके लिए यह समझना मुश्किल है कि आखिर निर्देश ने ऐसा कदम क्यों उठाया।


पुवायां थाना प्रभारी आरके रावत ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल परिजनों की ओर से किसी के खिलाफ कोई आरोप नहीं लगाया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। युवक की आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह जानने के लिए पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

counter
अभी तक पाठक संख्या