रामपुर/उत्तर प्रदेश - संदिग्ध परिस्तिथियो मे हुई विवाहिता को मौत के बाद मोर्चरी मे भिड़े ससुराल व मायके वाले, लगाए मारपीट व दहेज प्रताड़ना के आरोप - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शनिवार, अगस्त 29, 2026

रामपुर/उत्तर प्रदेश - संदिग्ध परिस्तिथियो मे हुई विवाहिता को मौत के बाद मोर्चरी मे भिड़े ससुराल व मायके वाले, लगाए मारपीट व दहेज प्रताड़ना के आरोप

https://newsindia17.com/rampur-vivahita-ki-sandigdh-maut-ke-baad-morchari-me-bhide-sasural-mayke-wale-dahej-pratadna-ke-aarop

जिला रामपुर के पुराना गंज मोहल्ले में हुई विवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद आज मोर्चरी पहुंचे मायके व ससुराल पक्ष वाले आमने सामने आ गए। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। इस दौरान दोनो पक्षो की ओर से जमकर बहस हुई और एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए।


प्राप्त जानकारी के अनुसार शिखा गुप्ता आयु 40 वर्ष निवासी, ज्वालानगर, थाना क्षेत्र सिविल लाइन की शादी 20 वर्ष पूर्व मनीष गुप्ता निवासी मोहल्ला पुराना गंज, थाना क्षेत्र गंज के साथ हुई थी। बताया गया कि कल शुक्रवार शाम करीब पांच बजे रक्षाबंधन के मौके पर शिखा के दो भाई राखी बंधवाने उसके घर आये थे। वहां उन्होंने शिखा को घर के अंदर अकेले और बेसुध हालत में पड़े देखा। आनन-फानन में दोनों भाई उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की सूचना मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।


आज शनिवार सुबह जिला अस्पताल की मोर्चरी में पुलिस पंचनामा की कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान शिखा के मायके पक्ष के चाचा और भतीजे की ससुराल पक्ष के जेठ-जेठानी से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई।


इस दौरान मायके पक्ष के लोगों ने शिखा के पति और जेठ-जेठानी पर मारपीट और दहेज प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए।  दूसरी ओर पति मनीष गुप्ता और जेठ-जेठानी ने आरोपों को पूरी तरह गलत बताया। उनका कहना था कि शिखा के साथ न तो मारपीट की गई और न ही किसी तरह की प्रताड़ना हुई। विवाद बढ़ता देख मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया।


शनिवार दोपहर करीब दो बजे पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी हुई। इसके बाद पुलिस ने शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। थाना गंज प्रभारी हिमांशु ने बताया कि महिला की मौत के मामले में पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के दौरान सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

counter
अभी तक पाठक संख्या