नहटौर - जन्माष्टमी के अवसर पर निकाली गयी रामडोल शोभा यात्रा, भुर्जी समाज ने किया स्वागत सत्कार, कराया जलपान - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


मंगलवार, सितंबर 04, 2018

नहटौर - जन्माष्टमी के अवसर पर निकाली गयी रामडोल शोभा यात्रा, भुर्जी समाज ने किया स्वागत सत्कार, कराया जलपान

रिपोर्ट -  नहटौर/बिजनौर से सह सम्पादक न्यूज इन्डिया 17 रवि गॉधी शर्मा।
page visitor counter

आज नगर मे रामडोल शोभा यात्रा निकाली गयी। यह रामडोल शोभा यात्रा शाम 3 बजे के लगभग पंचायती मन्दिर से प्रारम्भ हुई और थाने के पास स्थित मिडिल स्कूल पर जाकर समाप्त हुई। रामडोल शोभा यात्रा मे अनेको मनमोहक झॉकिया व ढोल नगाड़ो की धुन पर नाचते गाते कलाकार शामिल थे। शोभा यात्रा मे मुख्य आकर्षण शिव भक्तो की शिव आराधना एवं राधा कृष्ण की रास लीला रही। रामडोल मे आज विभिन्न बैन्ड, ढोल ताशे, नगाड़े आदि शामिल रहे।

यह रामडोल शोभा यात्रा नगर के विभिन्न मौहल्लो से निकली जहॉ स्थानीय निवासियो ने पूजा आदि भी की। यह शोभा यात्रा जब मुख्य बाजार मे पहुॅची तो अचानक ही भीड़ मे बढोत्तरी दर्ज की गयी क्योकि जिस किसी भी मौहल्ले से यह शोभा यात्रा निकली थी उसके निवासी भी इसमे शामिल होते गये। प्रशासन ने रामडोल शोभा यात्रा के मार्ग पर सफाई आदि की पूर्ण रूप से व्यवस्था की थी। रामडोल शोभा यात्रा की सुरक्षा को ध्यान मे रखते हुए पुलिस बल भी पर्याप्त मात्रा मे साथ चल रहा था।

मुख्य बाजार मे भुर्जी समाज के अध्यक्ष अशोक चन्द्रा जी एवं अन्य पदाधिकारियो ने शोभा यात्रा मे शामिल कलाकारो, दर्शको व पुलिस बल का स्वागत किया व जलपान कराया। यह कार्यक्रम प्रथम बार भुर्जी समाज ने आयोजित किया था। इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से भुर्जी समाज के सभी पदाधिकारी व सदस्य शामिल रहे। सभी ने प्रेम व निष्ठा भाव के साथ शोभा यात्रा का स्वागत किया व जलपान कराया।

रामडोल शोभा यात्रा प्रतिवर्ष श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपरान्त आयोजित की जाती है। इसमे नगर के सभी वर्गाे का योगदान होता है तथा यह नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए अन्त मे थाने के पास स्थित मिडिल स्कूल पर जाकर समाप्त हो जाती है।