आज मंगलवार को धामपुर पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की दो बाइक बरामद की हैं। बरामद की गयी एक बाइक चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ और दूसरी पिलखुआ से चोरी की गई थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज मंगलवार को धामपुर वाहन चेकिग कर रही थी। इसी दौरान शक के आधार पर पुलिस ने दो बाइक पर सवार तीन युवकों को रोका। जाँच करने पर उनकी बाइक पर लगी नंबर प्लेट फर्जी पाई गई, जिसके बाद चेसिस नंबर की जाँच करने पर पता लगा कि दोनों बाइक चोरी की हैं। पुलिस ने तीनो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किये गए युवको के पास से 2 चाकू भी बरामद किये गए है। युवको की पहचान सोनू पुत्र गंगाराम निवासी गांव कुंडीपुरा थाना धामपुर, आदेश पुत्र रमेश सिंह निवासी गांव जाहिदपुर थाना खरखौदा मेरठ और अरविंद पुत्र गोविद सिंह निवासी गांव केदारपुर थाना धामपुर के रूप में की गई। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि एक बाइक चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, थाना मेडिकल कालेज मेरठ से और दूसरी बाइक धौलाना रोड कस्बा पिलखुआ से चुराई गई है।
कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि तीनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। इस गिरोह में शामिल अन्य आरोपितों की भी तलाश की जा रही है। बाइक चोरो को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह, उपनिरीक्षक मानचंद, कांस्टेबल सचिन शर्मा, विक्रांत राणा, मनीष कुमार, रजनेश कुमार, व विवेक मुश्रान शामिल रहे।
|
अभी तक पाठक संख्या |