आज मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने नगर में अवैध रूप से चल रहे कोचिंग सेंटरों को बंद कराए जाने की माँग को लकर एसडीएम को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से कोचिंग सेंटरों को बंद कराये जाने के साथ ही इनके संचालकों के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने की मांग की गयीहै। कोचिंग सेंटर बंद न कराये जाने की स्थिति में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तहसील संयोजक रोहित राजपूत के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं द्वारा एसडीएम शैलेंद्र सिंह को एक ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में कहा गया है कि नगर के मोहल्ला अंबेडकर नगर, बिश्नोई सराय, शाहजाहीर, स्टेशन रोड व गांधी मूर्ति के निकट सहित विभिन्न मोहल्लों में अवैध रूप से कोचिंग सेंटर चलाए जा रहे हैं तथा इन कोचिंग सेंटरों पर संचालकों द्वारा एक ही स्थान पर कई कई बैच में ट्यूशन पढ़ाकर कोविड़ के नियमों की अनदेखी की जा रही है। इन कोचिंग सेंटरों द्वारा मनमानी फीस वसूल कर छात्र-छात्राओं का आर्थिक शोषण किया जा रहा है। ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया है कि कुछ कोचिंग सेंटरों पर छात्राओं के साथ बदतमीजी भी की जा रही है जिससे छात्राएं परेशान हैं तथा नगर के इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य तक अवैध रूप से कोचिंग सेंटर चलाकर शासनादेश की धज्जियां उड़ा रहे है। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि एक सप्ताह के अंदर कोचिंग सेंटरों को बंद करा कर कोचिंग सेंटर संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की गई तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करेगी जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
ज्ञापन देने वालों में तहसील संयोजक सहित नगर मंत्री अभिषेक चौथरी , दीक्षित चौहान , रचित राजपूत , अनुज कुमार, दीपू चौधरी, देवेंद्र राणा, विकास भटनागर, हिमांशु भारद्वाज, नीतिश बाल्मीकि आदि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे। उल्लेखनीय है कि नगर के इंटर कॉलेजों के कुछ अध्यापकों द्वारा नियम विरुद्ध नगर के विभिन्न मोहल्लों में कोचिंग सेंटर चलाकर खुलेआम शासनादेश की धज्जियां उड़ा कर छात्र-छात्राओं से मोटी फीस वसूल कर उनका आर्थिक शोषण किया जा रहा है और कोविड के नियमों की भी धज्जियां उड़ाई जा रही है।
|
अभी तक पाठक संख्या |
