शनिवार को धामपुर के गांव ठाठजट स्थित अपने आवास से विधायक अशोक राणा ने बाइक रैली को हरी झंडी दिखाई। विधायक ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सभी के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं, उनके आदर्श और विचारों को अपनाकर जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। अटल बिहारी वाजपेयी ने जीवन पर्यत राष्ट्र के विकास के लिए काम किया। भाजपा नेता प्रियंकर सिंह, उदित नारायण सिंह और रोहित राणा ने बाइक का नेतृत्व किया। रैली ठाठजट से स्योहारा, धामपुर से होती हुई शेरकोट तक पहुंची। सैकड़ों बाइक सवार रैली में झंडे व नारे लगाते हुए चल रहे थे। स्योहारा : शनिवार को धामपुर रोड स्थित लक्ष्य कालेज से भाजपा नेता में डा. अमित चौहान के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली गई। अमित चौहान ने सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत कर रैली को स्योहारा की ओर रवाना किया। यह रैली थाना चौराहा, बुढनपुर, राजा का ताजपुर होती हुई नूरपुर पहुंची। नूरपुर में भारतीय जनता पाटी के कार्यकर्ताओं ने रैली का स्वागत किया। बाद में शेरकोट रोड स्थित राजपूताना बैंक्वट हाल समापन हुआ।
इस दौरान डा. अमित चौहान, अनुराग चौहान, अतुल चौहान, सुशील ठाकुर, दीपक शर्मा, राजीव जोशी, राजेंद्र वर्मा, रिकू, पवन यादव, अभय शर्मा, अतुल चौहान, अरविन्द कुमार, सुदेश चौधरी, अभिषेक राणा, पप्पू, गगन चौधरी आदि समेत कई कार्यकर्ता और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।
|
अभी तक पाठक संख्या |
