धामपुर - रेलवे जीएम के निरीक्षण के मद्देनजर अधिकारियो ने हटवाया रेलवे क्रॉसिंग के दोनों जमा अतिक्रमण, नागरिको ने दी जीएम से शिकायत की चेतावनी - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


रविवार, दिसंबर 26, 2021

धामपुर - रेलवे जीएम के निरीक्षण के मद्देनजर अधिकारियो ने हटवाया रेलवे क्रॉसिंग के दोनों जमा अतिक्रमण, नागरिको ने दी जीएम से शिकायत की चेतावनी

newsindia17

कल 27 दिसंबर को रेलवे जीएम दिल्ली के वार्षिक निरीक्षण किए जाने के मद्देनजर आज रेलवे अधिकारियों ने जैतरा रेलवे क्रॉसिंग के दोनों दिशाओं में रखे हुए खोखो को बंद करा दिया व ठेलो को भी हटवा दिया। रेलवे क्रासिंग के दोनों ओर इन ठेलो के खड़े रहने के कारण लोगों को भारी असुविधा व परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों का मानना है कि जीएम का निरीक्षण होते ही सारे खोखो को फिर खोल दिया जायेगा और ठेले भी अपने स्थान पर खड़े होने लगेंगे। 


पाठको को बताना उचित होगा कि धामपुर जैतरा रेलवे क्रासिंग के दोनों और तमाम खोखे रखे हुए है तथा इसके साथ ही फलो आदि के ठेले भी खड़े होते है। आज रेलवे अधिकारियों ने इनके साथ ही जैतरा पुलिस चौकी के सामने रेलवे की भूमि पर रखे उन खोखो को भी बंद करा दिया है जिन पर खुलेआम मीट की बिक्री की जाती है। नागरिकों का कहना है कि एक प्रतिनिधिमंडल वार्षिक निरीक्षण के दौरान जीएम से मिलेगा और रेल क्रासिंग के निकट हो रहे अतिक्रमण को स्थाई रूप से समाप्त कराए जाने की मांग करेगा। उल्लेखनीय है कि जैतरा रेलवे क्रॉसिंग की दोनों दिशाओं में जहां ठेलो व खोखो में खाद्य पदार्थों की बिक्री की जाती है वही रेलवे की भूमि पर  रखें खोखो में खुलेआम मीट की बिक्री भी की जाती है जिसको लेकर नागरिकों में न केवल आक्रोश बना हुआ है बल्कि इस संबंध में अनेकों बार धामपुर नगर एवं ग्राम जैतरा के नागरिक रेलवे अधिकारियों से मिल चुके हैं लेकिन सब कुछ जानते हुए भी तथा अतिक्रमण जैसी गंभीर समस्या से परिचित होते हुए भी अधिकारियों ने स्थान पर हो रहे अतिक्रमण को हटाया जाना तो दूर उस और देखना भी गवारा नहीं किया है। नागरिकों का कहना है कि अब जीएम के दौरे के मद्देनजर अधिकारियों ने उक्त खोखो को आज बंद करा दिया है और ठेलो को भी हटवा दिया है ताकि निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों के सामने यह तस्वीर पेश की जा सके कि उक्त स्थान पर किसी प्रकार का कोई अतिक्रमण कभी नहीं रहता है। 


नागरिकों का कहना है कि वह निरीक्षण के दौरान जीएम से मिलेंगे और रेलवे क्रासिंग के दोनों ओर हो रहे अतिक्रमण के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए उसके स्थाई निराकरण के कराए जाने की मांग भी करेंगे।उधर नागरिकों द्वारा जीएम से मिलने की बात पता चलने पर रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है और वह इस प्रयास में भी जुट गए हैं कि नागरिको को किस प्रकार रोका जाए और वार्षिक निरीक्षण की औपचारिकता भी पूर्ण हो जाए। 


web counter
 अभी तक पाठक संख्या