आज रविवार को बजरंग दल के नगर संयोजक ने अपनी टीम के साथ नगर में घूम रहे निराश्रित गोवंश को पकड़कर नगर पालिका में बांध दिया। जिसके बाद पालिका कर्मियों ने पशुओं को गौशाला में भिजवाया।
पाठको को बताना उचित होगा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जारी निर्देशों का पालन करते हुए नगर में भी गौशाला का निर्माण काफी समय पूर्व हो चुका है। इस गौशाला को बनाये जाने का उद्देश्य निराश्रित गोवंश को आश्रय प्रदान करना है तथा इसकी व्यवस्था नगर पालिका देख रही है। इसके बाद भी नगर में कई स्थानों पर गोवंश को घूमते हुए देखा जा सकता है। आज रविवार को बजरंग दल नगर संयोजक राजन चंद्रा के नेतृत्व में बल उपासना प्रमुख सौरभ सैनी, विद्यार्थी प्रमुख पंकज राजपूत, कार्यकर्ता अरविंद सैनी, कृष्णा सैनी आदि कार्यकर्ताओं ने नगर में निराश्रित घूम रही गाय की दो बछियों को पकड़कर गौशाला में भेजने के लिए पालिकाकर्मियों से संपर्क किया। लेकिन पालिका कर्मियों ने गौशाला में जगह ना होने का हवाला देते हुए पशुओं को लेने से इंकार कर दिया। इस पर आक्रोशित बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने दोनों बछियों को नगर पालिका परिसर में बांध दिया। जिसके बाद हरकत में आए पालिका प्रशासन ने दोनों बछियों को गौशाला में भिजवाया।
नगर संयोजक बजरंग दाल राजन चंद्रा ने बताया कि गाय हमारी माता है तथा पूजनीय है, वह किसी भी गाय को निराश्रित नहीं होने देंगे।
|
अभी तक पाठक संख्या |