नहटौर - न्यूज़ इंडिया 17 के गौरवमयी पंचम वर्ष में प्रवेश के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में संवाददाताओं को किया सम्मानित, दिए आवश्यक निर्देश - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


रविवार, दिसंबर 26, 2021

नहटौर - न्यूज़ इंडिया 17 के गौरवमयी पंचम वर्ष में प्रवेश के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में संवाददाताओं को किया सम्मानित, दिए आवश्यक निर्देश

newsindia17

न्यूज़ इंडिया 17 (हिंदी न्यूज़ वेब पोर्टल) के चार वर्ष पूर्ण कर गौरवमयी पंचम वर्ष में प्रवेश के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य सम्पादक द्वारा सभी संवाददाताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। ये कार्यक्रम न्यूज़ पोर्टल के मोहल्ला चौधरियान स्थित मुख्य कार्यालय पर आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में पोर्टल के लिए कार्य कर रहे स्थानीय व मुरादाबाद मंडल के सभी जिलों के संवाददाता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित संवाददाताओं को वर्तमान परिवेश में डिजिटल मीडिया के महत्व व समाचार सकंलन व लेखन से जुड़े तमाम तथ्यों पर आवश्यक दिशा निर्देश भी सम्पादक मंडल द्वारा दिए गए। इस अवसर पर सभी संवाददाताओं को आगामी वर्ष 2022 के लिए परिचय पत्र व अधिकार पत्र भी प्रदान किये गए। 

न्यूज़ इंडिया 17 के मुख्य कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम का प्रारम्भ मुख्य सम्पादक संजय कुमार शर्मा के सम्बोधन के साथ हुआ। उन्होंने अपने सम्बोधन में सर्वप्रथम मंडल के विभिन्न जनपदों से आये संवाददाताओं का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि गत 4 वर्षो में आप सभी के समर्पण भाव द्वारा किये कार्य व प्रकाशन हेतु उपलब्ध कराई जा रही नवीनतम व महत्वपूर्ण सूचनाओं के चलते ही पोर्टल अल्पावधि में ही 2 करोड़ से अधिक पाठको तक पहुँच बनाने में सक्षम हो सका है। उन्होंने कहा कि हर्ष का विषय है कि न्यूज़ इंडिया 17 निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हो रहा है तथा पाठक संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि कुछ समय पूर्व तक न्यूज़ पोर्टल की वैधानिकता पर प्रश्न चिन्ह लगा हुआ था तथा न्यूज़ पोर्टल के लिए सरकार द्वारा कोई आचार संहिता व पंजीकरण प्रक्रिया न होने के कारण इनसे जुड़े संवाददाताओं को पत्रकार नहीं समझा जाता था मगर अब स्थिति बदल चुकी है भारत सरकार ने न्यूज़ पोर्टल के लिए एमएसएमई के द्वारा पंजीकरण कराने के साथ ही 25 फरवरी 2021 को एक अधिसूचना जारी कर विधिवत आचार संहिता भी लागू की है। उन्होंने कहा कि अब आप अपने मन से सभी नकारात्मक तथ्यों को निकाल दे तथा पूर्ण आत्मविश्वास के साथ कार्य करे। 


सभा में उपस्थित रहे पोर्टल के सह सम्पादक रवि गाँधी शर्मा ने अपने सम्बोधन के माध्यम से उपस्थित संवाददाताओं को भारत सरकार द्वारा जारी अध्यादेश व दिशा निर्देशों की विस्तृत रूप से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अब न्यूज़ पोर्टल भी सूचना व प्रसारण मंत्रालय तहत कार्य करेंगे तथा इसके साथ ही भारतीय प्रेस अधिनियम 1978 में निहित नियम भी इन पर लागू होंगे। उन्होंने संवाददाताओं की समाचार संकलन व लेखन से जुड़ी समस्याओ को सुना व समाधान किया। उन्होंने कहा कि पोर्टल पर प्रकाशन हेतु किसी भी क्षेत्र की सभी सूचनाओं का होना आवश्यक नहीं है परन्तु आप जो भी सूचना दे वो नवीनतम, महत्वपूर्ण व तथ्यपरक होनी आवश्यक है। 


सभा में उपस्थित सभी संवाददाताओं ने पोर्टल के साथ गत वर्षो के अपने अनुभवों को बताते हुए कहा कि पोर्टल से जुड़कर उनके आत्मविश्वास में वृद्धि हुई है तथा उन्होंने पत्रकारिता से जुड़े तमाम तथ्यों को समझा है। इस अवसर पर जिला प्रभारी मुरादाबाद सत्यवीर यादव, जिला प्रभारी रामपुर सतीश कुमार, जिला प्रभारी अमरोहा घनश्याम शर्मा, जिला प्रभारी संभल देवेंद्र कुमार, तहसील प्रभारी धामपुर (बिजनौर) विपिन कुमार, तहसील प्रभारी चांदपुर (बिजनौर) नितिन मोहन शर्मा, तहसील प्रभारी चंदौसी (संभल) रामनिवास मौर्य, संवाददाता विधान सभा क्षेत्र नहटौर (बिजनौर) अनवार अहमद व परवेज दानिश उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम आयोजन व आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान करने हेतु सम्पादक मंडल का आभार व्यक्त किया


web counter
 अभी तक पाठक संख्या