नहटौर - रशीद मेमोरियल ट्रस्ट के सौजन्य से किया गया निर्धनों को 2500 कंबलों का वितरण - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


रविवार, दिसंबर 26, 2021

नहटौर - रशीद मेमोरियल ट्रस्ट के सौजन्य से किया गया निर्धनों को 2500 कंबलों का वितरण

newsindia17

आज रविवार को रशीद अहमद मैमोरियल ट्रस्ट के सौजन्य से मरहूम चेयरमैन रशीद अहमद छिद्दू के पुत्र मौ.ज़ैद द्वारा निर्धनों को 2500 कम्बल वितरित किये गए। इस अवसर पर उन्होंने अपने पिता की तरह हमेशा निर्धनों के साथ खड़े रहने का वायदा किया।


रशीद अहमद मैमोरियल ट्रस्ट की ओर से गरीब लोगों को कम्बल वितरण करते हुए ट्रस्ट के अध्यक्ष मौ.ज़ैद ने कहा कि उनका मकसद भी अपने पिता की तरह निर्धनों व असहाय लोगो की सेवा करना है। वह हमेशा लोगों की सेवा करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि उनके पिता पूर्व पालिका अध्यक्ष मरहूम रशीद अहमद छिद्दू भी कहते थे कि गरीबों की सेवा ही सच्ची सेवा होती है। अन्य वक्ताओं ने ट्रस्ट द्वारा किये गए इस पुनीत कार्य की सराहना करते हुए कहा कि जो लोग ऐसे पुनीत कार्य करते हैं उनकी जितनी तारीफ की जाये उतनी कम है क्योंकि गरीबों के दिल से निकली दुआ सच्ची दुआ होती है। 


इस मौके पर मरहूम चेयरमैन की पत्नी आयशा खातून, रईस अहमद, मुंसफ मलिक, नईम अहमद, महफूज गुड्डे, मौ.सजर, दुलारे, रोहताश सैनी, इरशाद प्रधान, मोविन ठेकेदार, नईम ठेकेदार, अतीक अहमद, सबाहत नम्बरदार, मौ.जाहिद, गुड्डु सैनी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सभासद मा.शकील अहमद ने तथा संचालन रईस मंसूरी ने किया।

web counter
 अभी तक पाठक संख्या