हसनपुर - नौकरी लगवाने के बहाने दूधिया ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, हुआ गिरफ्तार - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शनिवार, जनवरी 01, 2022

हसनपुर - नौकरी लगवाने के बहाने दूधिया ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, हुआ गिरफ्तार


जिला अमरोहा के हसनपुर में एक दूधिया ने नौकरी लगवाने के बहाने एमए पास युवती को अपने एक परिचित के आवास पर ले जाकर दुष्कर्म किया। देर शाम पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद के थाना सैद नगली क्षेत्र के एक गांव निवासी एमए पास युवती को कोतवाली क्षेत्र के गांव चकोरी निवासी दूधिया ने यह कहते हुए झांसे में ले लिया कि उसका एक परिचित अच्छे पद पर तैनात है और वह युवती की भी नौकरी लगवा देगा। नौकरी के लालच के चलते युवती दूधिया के झांसे में आ गई । कल शुक्रवार दोपहर बाद युवती और उसके पिता को दूधिया अपने परिचित के आवास पर ले गया। दूधिया ने युवती के पिता को कागजों की फोटो कॉपी कराने भेज दिया। युवती के पिता के जाने के बाद दूधिया ने युवती से दुष्कर्म किया। पीड़िता ने घर जाकर मां को पूरे मामले की जानकारी दी। देर शाम युवती कोतवाली पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। 


प्रभारी निरीक्षक पीके चौहान ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि आरोपी की पूर्व में गंगा मेले पर महिलाओं से छेड़छाड़ के मामले में भी बुरी तरह पिटाई हुई थी। इससे पूर्व भी उसे थाना रजबपुर क्षेत्र के एक गांव में महिला से छेड़छाड़ के आरोप में जमकर पीटा गया था और वह करीब एक महीने तक अस्पताल में रहा था।

web counter
अभी तक पाठक संख्या