मुरादाबाद - देर रात नए साल के जश्न के दौरान आपस में भिड़े भाजपा नेता, पुलिस ने भाजयुमो नगर अध्यक्ष को पकड़ा - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking

Subscribe Us

BANNER 728X90

शनिवार, जनवरी 01, 2022

मुरादाबाद - देर रात नए साल के जश्न के दौरान आपस में भिड़े भाजपा नेता, पुलिस ने भाजयुमो नगर अध्यक्ष को पकड़ा

newsindia17
भाजयुमो महानगर अध्यक्ष अभिषेक चौबे  - गाड़ी में बैठाती पुलिस 
कल शुक्रवार की रात मुरादाबाद में पुलिस ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष अभिषेक चौबे के साथ मारपीट कर दी। फेसबुक पर आयी घटना की वीडियो में पुलिस अभिषेक चौबे को गिरेबान से पकड़ कर गाड़ी में डालती नजर आई। इस पूरी घटना को भाजपा के ही 1 कार्यकर्ता द्वारा फेसबुक के जरिए सार्वजनिक किया है। सूचना पर रात में ही नगर  विधायक रितेश गुप्ता भी मौके पर पहुंच गए थे।


उक्त घटना कल शुक्रवार की रात लगभग 1:30 बजे की है। महानगर के मझोला थाना क्षेत्र में दिल्ली रोड पर स्थित ग्रीन ऑर्चिड में नाईट कर्फ्यू के बावजूद नए साल का जश्न चल रहा था।  ग्रीन ऑर्चिड में भाजपा युवा मोर्चा के नेताओं द्वारा पार्टी का आयोजन किया था। पार्टी के दौरान भाजपा युवा मोर्चा के पश्चिम क्षेत्र के कार्यकारिणी सदस्य निखिल यादव और भाजपा युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष अभिषेक चौबे के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई। दोनों में भिड़ंत हुई तो अभिषेक चौबे ने पुलिस को कॉल कर लिया। पुलिस के पहुँचने तक भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पश्चिम क्षेत्र का कार्यकारिणी सदस्य निखिल यादव मौके से खिसक गया। इसी दौरान अभिषेक के साथी युवा मोर्चा के महानगर मंत्री अभिषेक राठौर ने निखिल के पीछे - पीछे जाकर उसका फेसबुक लाइव करना शुरू कर दिया। अभिषेक राठौर को फेसबुक लाइव में कहते सुना जा रहा है - "देखो ये निखिल यादव हैं। इनके पिताजी बिलारी विधानसभा से टिकट मांग रहे हैं। इन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर अध्यक्ष जी (अभिषेक चौबे ) और उनके परिवार के साथ बदतमीजी की है। ये नशे में हैं और इनके लोग साथ में हैं।"

फेसबुक पर लाइव हुए वीडियो में निखिल को अभिषेक राठौर और अभिषेक चौबे से कहते सुना जा रहा है कि तुमने शराब पी रखी है। पुलिस की जाँच में सब पता लग जाएगा। 

उक्त प्रकरण के बारे में एएसपी सागर जैन ने बताया कि कुछ घटना पता चली है। पूरा मामला पता किया जा रहा है। एएसपी ने कहा कि जांच करके मामले में कार्रवाई की जाएगी। आधी रात को भाजपा नेताओं के किए गए इस हुड़दंग से ग्रीन ऑर्चिड के लोगों को खासी दिक्कत हुई। यहाँ पूरी रात यहां भाजपा नेताओं का ड्रामा चलता रहा।
web counter
अभी तक पाठक संख्या