बिजनौर - मारपीट में घायल युवक की मौत पर आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


सोमवार, जनवरी 03, 2022

बिजनौर - मारपीट में घायल युवक की मौत पर आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार


गत 28 दिसंबर को बिजनौर के गांव गड़ाना में दो पक्षो के बीच हुई मारपीट में घायल युवक की कल उपचार के दौरान मौत हो गयी। युवक की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने देर शाम शव को एसपी आवास के सामने रखकर जाम लगा दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।


पाठको को बताना उचित होगा कि जनपद के गांव गड़ाना में 28 दिसम्बर को दो पक्षो के बीच हुए विवाद के बाद मारपीट हो गयी थी। इस मारपीट में दोनों ही पक्षो के लोग घायल हुए थे। पुलिस द्वारा इस मामले में दोनों ही पक्षो द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मारपीट में घायल हुए आकाश आयु 20 वर्ष पुत्र मंगू को गम्भीर हालत में ऋषिकेश के एम्स रेफर कर दिया गया था। कल रविवार को एम्स में उपचार के दौरान आकाश की मौत हो गयी। आकाश की मौत पर आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने देर शाम उसके शव को बिजनौर - मण्डावर मार्ग स्थित पुलिस अधीक्षक आवास के सामने रखकर जाम लगा दिया। इस दौरान परिजनों व ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। 

जाम लगाए जाने की सूचना पर मौके पर पहुंचे सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता व प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम सिंह ने आक्रोशित लोगों को किसी प्रकार समझा बुझाकर शांत किया। मौके पर पहुंचे एस पी देहात रामअर्ज ने परिजनों व ग्रामीणों को कार्रवाई किये जाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद जाम खुल सका व शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली शहर बिजनौर ने बताया कि उक्त मामले में कार्रवाई करते हुए अभियुक्तगण विनीत व नितिन को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

web counter
अभी तक पाठक संख्या